NE

News Elementor

What's Hot

भोपाल; लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने थाना घेरा:बहन का दावा; 4-5 युवक बॉक्स में ले जा रहे भाई की लाश, CCTV आया सामने

Table of Content

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता युवक की लाश एक डैम में तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान लालू यादव उर्फ अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जो शबरी नगर का रहने वाला था। उसका शव बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के एक डैम में मिला।

परिजनों का आरोप – “कैफे में हुई थी हत्या, पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाया”

मृतक की बहन ममता यादव ने चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि 19 मई की रात को उसके भाई को नेहरू नगर स्थित पलक कॉम्प्लेक्स के एक कैफे में बुलाया गया था। यह कैफे शुभम नागेश्वर नाम के युवक का बताया जा रहा है।

ममता के अनुसार:

“सीसीटीवी फुटेज में मेरा भाई रात 12:19 बजे कैफे के अंदर जाते दिखता है, लेकिन कभी बाहर नहीं आता। वहीं, रात करीब 3 बजे, चार-पांच युवक एक बॉक्स में कुछ उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। हमें यकीन है कि उसी बॉक्स में मेरे भाई की लाश थी।”

लाश मिलने के बाद परिवार का हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप

जैसे ही परिजनों को लालू की मौत की खबर मिली, वे कमला नगर थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस को पहले ही सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

ममता ने कहा:

“हम दो दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन ना तो किसी आरोपी को बुलाया गया, ना पूछताछ हुई। उल्टा हमें ही टालते रहे। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आज मेरा भाई जिंदा होता।”

शुभम मृतक की शर्ट और बाइक के साथ दिखा – बहन का दावा

ममता का कहना है कि एक फुटेज में शुभम यादव लालू की शर्ट और जूते पहनकर बाहर निकलता दिख रहा है। पैंट अलग थी, जिससे लगता है कि हत्या की प्लानिंग पहले से की गई थी। उन्होंने बताया कि शुभम और लालू की पहचान 8 साल पुरानी थी। पहले भी एक लड़की के मामले को लेकर लालू को जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी।

पुलिस का बयान – जांच जारी है

बिलकिसगंज थाना क्षेत्र से शव मिलने की पुष्टि करते हुए एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा:

“अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान अब लापता युवक अर्जुन यादव के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। परिजनों की संवेदनाएं हमारे साथ हैं और आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।”


👉 इंसानियत को झकझोरने वाला मामला(deshharpal.com)
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? अगर पुलिस सतर्क होती, तो क्या एक मासूम जान बचाई जा सकती थी?

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

देश में आस्था और परंपराओं से जुड़े मामलों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सबरीमाला मंदिर से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सरकार ने Supreme Court में एक अहम बात कही है। सरकार ने अदालत को बताया कि देश के कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में शराब भी चढ़ाई जाती...
IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

Iran और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि अमेरिका ने सीजफायर की तीन अहम शर्तों का उल्लंघन किया है, जिससे अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जब समझौते की शर्तों का सम्मान ही...

सागर मंडी हड़ताल से खरीदी ठप, किसानों ने किया चक्काजाम; जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाई फटकार

सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते गुरुवार को खरीदी पूरी तरह बंद हो गई। इससे परेशान किसानों ने मंडी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों ने रोकी जीतू पटवारी की गाड़ी इसी दौरान छतरपुर जा रहे Jitu Patwari की कार को किसानों...

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों के इनकार से गरमाई राजनीति

इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने सदन में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया। सदन में हुआ हंगामा सभापति के निर्देश पर जब ‘वंदे मातरम्’ गाने को कहा गया,...
Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

असम की राजनीति में Badruddin Ajmal एक ऐसा नाम है, जो हर चुनाव में चर्चा का केंद्र बन जाता है। उनकी पार्टी AIUDF का प्रभाव खासकर कुछ क्षेत्रों में काफी मजबूत है, और यही वजह है कि उनके राजनीतिक कदम सीधे तौर पर BJP और Congress—दोनों पर असर डालते हैं। अब सवाल यह उठता है...