32 Airports फिर से खुलेंगे: India-Pakistan Tensions के बाद NOTAM जारी, Flight Operations फिर शुरू होंगे

Table of Content

India-Pakistan Border Tensions के चलते अस्थायी रूप से बंद किए गए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 प्रमुख हवाई अड्डे अब फिर से खुलने जा रहे हैं। Indian Air Force (IAF) के निर्देश के बाद Airports Authority of India (AAI) और DGCA ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है, जिसके तहत 15 मई 2025 से नागरिक उड़ानें (civil flight operations) पुनः आरंभ की जाएंगी।

क्यों बंद हुए थे ये Airports?

7 मई को भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था, जिसके तहत पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे। इसके जवाब में सीमा पर तनाव बढ़ गया और ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं हुईं। सुरक्षा कारणों से DGCA ने 9 मई से 15 मई सुबह 5:29 बजे तक इन हवाई अड्डों को बंद करने का निर्णय लिया था।

बंद किए गए 32 Airports में कौन-कौन से शामिल हैं?

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • श्रीनगर
  • अमृतसर
  • जम्मू
  • चंडीगढ़
  • लेह
  • पठानकोट
  • कांगड़ा
  • भुज
  • जैसलमेर
  • जोधपुर
  • सूरतगढ़
  • बठिंडा
  • हलवारा
  • आदंपुर
  • गोरखपुर
  • बरेली
  • बागडोगरा

Ceasefire के बाद आई राहत की खबर

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर की घोषणा हुई, जिसमें अमेरिका ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। 11 मई की रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर कोई बड़ी घटना नहीं हुई, जिससे हालात में थोड़ी राहत महसूस की गई।

Haj यात्रियों के लिए फ्लाइट बहाल करने की मांग

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार से अपील की कि श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्राओं की उड़ानें जल्द शुरू की जाएं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“अब जब सीज़फायर हो गया है, मैं उम्मीद करता हूं कि एयरस्पेस फिर से खोला जाए और हज यात्रियों की उड़ानें जल्द शुरू हों।”

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...
Artemis II

Moon Orbit से Earth वापसी Artemis II के Astronauts ने रचा इतिहास, 11.17 लाख KM का सफर

अंतरिक्ष इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। Artemis II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। यह मिशन सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि आने वाले चंद्रमा अभियानों की मजबूत नींव भी माना जा रहा है। सुबह करीब 5:37 बजे, अंतरिक्ष यान ने Pacific Ocean...

बिलासपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई, होंडा शोरूम पार्किंग सील

बिलासपुर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर बहतराई रोड से साइंस कॉलेज रोड तक करीब 4 घंटे चले अभियान में कई अवैध कब्जों को हटाया गया। डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई गई अभियान के दौरान D-Mart की ओर से सड़क की करीब 15 फीट जमीन...

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में...

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी...