आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटRiteish-Genelia Viral Photo: रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, Rahul Gandhi ने शेयर की तस्वीर◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में खेतों से बोर पंप और केबल चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए, तार जलाकर निकालते थे तांबा◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में दो मंजिला मकान के कमरे में लगी आग, कूलर-फ्रिज और टीवी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में थर्मल पावर प्लांट की टाउनशिप में चोरी, 4 सूने मकानों के टूटे ताले; महिला इंजीनियर के घर से सामान पार◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में युवक की बेरहमी से हत्या, पीठ-गर्दन पर धारदार हथियार से वार; सिर पर मिले पत्थर◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Controversy: Saurav Das को विदेश जाने से रोका, Travel Ban के खिलाफ कोर्ट पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America Trade Policy: भारत-चीन समेत 16 देशों पर बढ़ सकता है Import Duty, Exporters की बढ़ी चिंता◆BREAKINGएंटरटेनमेंटMiss Universe 2026: Puerto Rico की Jennifer Barreto ने रचा इतिहास, पहली मां बनीं विजेता◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRiteish-Genelia Viral Photo: रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, Rahul Gandhi ने शेयर की तस्वीर◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में खेतों से बोर पंप और केबल चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए, तार जलाकर निकालते थे तांबा◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में दो मंजिला मकान के कमरे में लगी आग, कूलर-फ्रिज और टीवी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में थर्मल पावर प्लांट की टाउनशिप में चोरी, 4 सूने मकानों के टूटे ताले; महिला इंजीनियर के घर से सामान पार◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में युवक की बेरहमी से हत्या, पीठ-गर्दन पर धारदार हथियार से वार; सिर पर मिले पत्थर◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Controversy: Saurav Das को विदेश जाने से रोका, Travel Ban के खिलाफ कोर्ट पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America Trade Policy: भारत-चीन समेत 16 देशों पर बढ़ सकता है Import Duty, Exporters की बढ़ी चिंता◆BREAKINGएंटरटेनमेंटMiss Universe 2026: Puerto Rico की Jennifer Barreto ने रचा इतिहास, पहली मां बनीं विजेता◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner
Rahul Gandhi

Riteish-Genelia Viral Photo: रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, Rahul Gandhi ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के मशहूर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में जेनेलिया अपने पति रितेश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों का यह प्यारा और मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इस फोटो की चर्चा सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही। इसे देखकर लोगों को राजीव गांधी और सोनिया गांधी की याद आ गई। खास बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, कपल का मजेदार अंदाज वायरल रितेश देशमुख ने 24 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी जेनेलिया के साथ यह तस्वीर साझा की। फोटो में दोनों साथ बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया अपने पति की गोद में बैठी हैं और उन्हें खाना खिलाती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ रितेश ने मजेदार कैप्शन लिखा, ‘Table for two, chair for one’। यानी टेबल दो लोगों के लिए है, लेकिन कुर्सी सिर्फ एक। जेनेलिया ने भी पति की पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘Confused which one is the meal’। दोनों की इस हंसी-मजाक भरी बातचीत को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। Rahul Gandhi के बयान से जुड़ गई तस्वीर, याद आए राजीव-सोनिया इस तस्वीर के वायरल होने के पीछे राहुल गांधी का एक पुराना किस्सा भी है। दरअसल, 16 नवंबर 2026 को सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई थी। राहुल ने बताया था कि बचपन में जब पूरा परिवार साथ बैठकर खाना खाता था, तब उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर पिता राजीव गांधी की गोद में बैठा करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। लेकिन जब वह दोस्तों के घर जाते और वहां उनके माता-पिता को अलग-अलग बैठकर खाना खाते देखते, तो उन्हें हैरानी होती थी। वह अपने दोस्तों से पूछते थे कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। राहुल के इसी किस्से के बाद रितेश और जेनेलिया की तस्वीर सामने आई, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ना शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने भी शेयर की Riteish-Genelia की Photo रितेश और जेनेलिया की तस्वीर पर राहुल गांधी का Reaction भी खूब चर्चा में है। 25 नवंबर को राहुल गांधी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया। उन्होंने तस्वीर के साथ शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ लगाया। राहुल ने इसके साथ कोई अलग कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उनकी इस छोटी सी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। राहुल गांधी ने भगवान शिव-पार्वती की तस्वीर से भी दिया था संदेश सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च कार्यक्रम में दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी ने 17 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भगवान शिव और माता पार्वती की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी नजर आ रही थीं। इसके साथ राहुल गांधी ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ लिखा था। उनकी इस पोस्ट को भी पहले दिए गए बयान से जोड़कर देखा गया था। Social Media पर क्यों हो रही है इतनी चर्चा? रितेश और जेनेलिया की तस्वीर भले ही एक आम कपल की प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट हो, लेकिन राहुल गांधी के पुराने किस्से से इसका जुड़ना इसे खास बना गया। एक तरफ रितेश और जेनेलिया का मस्ती भरा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का इस तस्वीर को शेयर करना इसे बॉलीवुड और राजनीति दोनों जगह चर्चा में ले आया है। फैंस के लिए यह सिर्फ एक वायरल फोटो नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन और रिश्तों की खूबसूरत झलक भी है। यही वजह है कि रितेश-जेनेलिया की यह तस्वीर इंटरनेट पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

रायपुर में खेतों से बोर पंप और केबल चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए, तार जलाकर निकालते थे तांबा

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के कुरा में किसानों के खेतों से बोर पंप मशीन और केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों ने चोरी की बोर पंप मशीन छिपाकर रखी थी, जबकि केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा निकाल लिया था और उसे बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक, कुरा निवासी शकुंतला धीवर ने 23 नवंबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर की रात कुरा श्मशान घाट के पास स्थित पटेल बाड़ी से मोटर पंप मशीन और केबल वायर चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर धरसींवा थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुरा के दर्री तालाब के पास अमन धीवर (19) चोरी की बोर पंप मशीन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अमन ने अपने दो साथियों नीरज धीवर और पुष्पेंद्र साहू के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। दुकान में मरम्मत के लिए छोड़ी थी मशीन आरोपियों ने चोरी की बोर पंप मशीन और केबल वायर को कुरा के कड़का तालाब के पास एक खेत में छिपाया था। बाद में मशीन को कुरा की समर इलेक्ट्रिकल एवं मोटर वाइंडिंग दुकान में मरम्मत के लिए छोड़ दिया था। वहीं, केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा अलग किया और उसे बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने दुकान से 10,900 रुपए कीमत की बोर पंप मशीन जब्त की है। वहीं, दोनों नाबालिगों से केबल वायर बेचने पर मिली रकम बरामद की गई है। मामले में अमन धीवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उसके दोनों नाबालिग साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सागर में दो मंजिला मकान के कमरे में लगी आग, कूलर-फ्रिज और टीवी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक

सागर के कृष्णगंज वार्ड में बुधवार सुबह दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह मकान कृष्णगंज वार्ड निवासी पंकज साहू का है। मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लगी थी। इस फ्लोर पर पंकज के भाई रहते हैं, जो घटना के समय भोपाल गए हुए थे। वहीं, परिवार के बाकी सदस्य मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फायर टीम को सूचना दी गई। नगर निगम की सिविल लाइन और कटरा में तैनात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कूलर, फ्रिज और टीवी समेत सामान जला आग बुझने के बाद कमरे में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी और गृहस्थी का अन्य सामान जला हुआ मिला। आग की चपेट में आने से घर की वायरिंग भी जल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आगजनी से हुए नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है।