इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्ग के हाथ से मोबाइल छीना:पुलिस ने दो दिन बाद दर्ज की FIR, आरोपी फरार

Table of Content

भोपाल में बुज़ुर्ग से मोबाइल झपट कर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी में तलाश रही पुलिस

भोपाल के पिपलानी इलाके से एक और चौंकाने वाला झपटमारी का मामला सामने आया है। इवनिंग वॉक पर निकले 71 वर्षीय बुज़ुर्ग सुदर्शन शर्मा का मोबाइल बाइक सवार तीन बदमाश झपटकर फरार हो गए। यह घटना 20 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे छत्रसाल नगर के पास की है, लेकिन एफआईआर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दर्ज की गई।

बुज़ुर्ग का दर्द — “चलते-चलते झपट लिया और भाग निकले”

सुदर्शन शर्मा, जो भवानी धाम कॉलोनी के निवासी हैं, हर दिन की तरह उस शाम भी टहलने निकले थे। तभी अचानक एक बाइक पर तीन युवक उनके करीब आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। बुज़ुर्ग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी गायब हो चुके थे।

झपटमार अब भी फ़रार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पिपलानी थाना पुलिस बुज़ुर्ग ने मोबाइल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय पुराने अपराधियों से पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग हाथ लगे।

थानेदार बोले:

“हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा।”

DeshHarpal की अपील

भोपालवासियों से अनुरोध है कि बाहर निकलते वक्त सतर्क रहें, खासकर बुज़ुर्गों के साथ। झपटमार बेखौफ घूम रहे हैं और अब आम जनता की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...