NE

News Elementor

Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती : हमारा उद्देश्य टारगेट को ध्वस्त करना था, न कि लाशें गिनना।

Table of Content

Operation Sindoor: Indian Armed Forces launched a daring counterstrike on Pakistan’s terror camps

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद रविवार शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस । इसमें डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्षविराम हुआ था। इसके कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़कर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में फायरिंग और ड्रोन से हमला किया था।

Peration Sindoor: जब भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर टूटने के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के खिलाफ ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

मरकज तैयबा ,मुरीदके

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मीडिया ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि हमारा उद्देश्य टारगेट को ध्वस्त करना था, न कि लाशें गिनना। उन्होंने कहा, “हमारे प्रयासों से दुश्मन के ठिकानों पर वांछित असर हुआ। कितने लोग हताहत हुए, यह हमारी प्राथमिकता नहीं थी।”

100 से अधिक आतंकी ढेर

ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना के भी 35 से 40 जवान हताहत हुए। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से कई हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान को सख्त संदेश

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई हरकत की, तो भारत का जवाब और कड़ा होगा।” भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

संघर्षविराम के बावजूद हमला

10 मई को सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ड्रोन से हमला किया। भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए इन हमलों को विफल कर दिया और पाकिस्तानी एयरबेस पर करारा जवाब दिया।

भारतीय सेना की तैयारी

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी तैयारी का प्रदर्शन करते हुए कई ड्रिल की। एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बताया कि हमने पाकिस्तान के लाहौर और गुजरांवाला स्थित रडार सिस्टम को भी निशाना बनाया।

अंतिम चेतावनी

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी आक्रामकता का माकूल जवाब दिया जाएगा। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ।

Nikhil

catalystbpl@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई, होंडा शोरूम पार्किंग सील

बिलासपुर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर बहतराई रोड से साइंस कॉलेज रोड तक करीब 4 घंटे चले अभियान में कई अवैध कब्जों को हटाया गया। डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई गई अभियान के दौरान D-Mart की ओर से सड़क की करीब 15 फीट जमीन...

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में...

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी...
अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया 2026 Gold नहीं, ये 1 दान दिलाएगा सुख-समृद्धि और Good Luck

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम—चाहे वो पूजा हो, दान हो या नई शुरुआत—उसका फल कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि लोग इस दिन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मौके के रूप में देखते...
RCB

IPL 2026 RR vs RCB दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, आज होगा सीजन का Biggest Clash

IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है, जहां Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीधे तौर पर दो इन-फॉर्म टीमों की टक्कर बन गया है। टेबल टॉपर राजस्थान की मजबूत पकड़ Rajasthan Royals...