भारतीय जनता पार्टी ने सागर विधानसभा के अंतर्गत सागर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से जारी की।
नई टीम में प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
- उपाध्यक्ष: शारदा कोरी, धर्मेंद्र रजक, अमरदीप बाल्मिकी, सचिन घोषी, संध्या इटौरिया और जुगल प्रजापति
- महामंत्री: गोपी पंथी और अंशुल हर्षे
- मंत्री: साक्षी जैन, मंजूश्री चौरसिया, दीपा रैकवार, गौरव नामदेव, रघु शास्त्री और शिवा यादव
- कोषाध्यक्ष: संकल्प जैन
- सोशल मीडिया प्रभारी: चंचल विश्वकर्मा
- मीडिया प्रभारी: आकाश कोरी
- आईटी सेल प्रभारी: जयश्री रैकवार
- कार्यालय मंत्री: राजेश अग्रवाल
- सह कार्यालय मंत्री: चेतन ताम्रकार
इसके अलावा मंडल की कार्यकारिणी में 43 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। पार्टी संगठन ने इन नियुक्तियों के जरिए मंडल को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
— देश हरपल https://deshharpal.com/ पल-पल की खबर हरपल