Calcutta High Court Grants Interim Bail to Law Student Sharmistha Panoli – जानिए क्या हैं जमानत की शर्तें?
कोर्ट ने कहा- देश छोड़ने पर पूरी तरह रोक, CJM की अनुमति अनिवार्य
Sharmistha Panoli को सशर्त Bail- कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Panoli) को सशर्त अंतरिम ज़मानत (Interim Bail) दे दी। यह आदेश जस्टिस राजा बसु की एकल पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने साफ किया कि शर्मिष्ठा देश नहीं छोड़ सकतीं और यदि कभी विदेश जाना चाहें तो इसके लिए उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) से अनुमति लेनी होगी।
10,000 रुपये की ज़मानत राशि और पुलिस को स्पष्ट निर्देश
कोर्ट ने आदेश दिया कि शर्मिष्ठा को ₹10,000 की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस को निर्देश दिए गए कि वह गिरफ्तारी से पहले दर्ज की गई सुरक्षा संबंधी शिकायत पर उचित कार्रवाई करे।
बता दें कि शर्मिष्ठा ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए थे, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
क्यों वायरल हुआ यह मामला?
शर्मिष्ठा पनोली न सिर्फ लॉ स्टूडेंट हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। हाल के दिनों में उन्होंने कुछ सोशल कमेंट्री पोस्ट्स साझा किए थे, जिसके बाद उनका यह मामला सुर्खियों में आया। उनके समर्थकों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #JusticeForSharmistha ट्रेंड कराया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।
कानूनी प्रक्रिया और अगली सुनवाई
फिलहाल शर्मिष्ठा को स्थायी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक interim relief है और मामले की अगली सुनवाई में फैसला होगा कि उन्हें पूरी तरह ज़मानत मिलेगी या नहीं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Law student Sharmistha Panoli gets Interim Bail from Calcutta High Court |
— ANI (@ANI) June 5, 2025
Advocate DP Singh, lawyer of Sharmistha Panoli, says, " She has got bail on 3 conditions, that she will surrender her passport, she will join the investigation and sign a… pic.twitter.com/QxRjvFq0PA
इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कानूनी सुरक्षा मिल रही है या नहीं? क्या महिलाओं को ऑनलाइन धमकियों से सुरक्षा मिल पा रही है? Desh Harpal इस मुद्दे पर आने वाले हफ्तों में विशेष रिपोर्ट भी प्रकाशित करेगा।
