NE

News Elementor

Dhamal 4 की शूटिंग शुरू — अजय देवगन ने साझा की बड़ी अपडेट, मालशेज घाट में पहला शेड्यूल पूरा

Table of Content

देश हरपल | मुंबई | 11 अप्रैल 2025

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ अब एक बार फिर दर्शकों को हंसी का फुल डोज़ देने के लिए तैयार है। अजय देवगन ने गुरुवार को ‘धमाल 4’ (Dhamal 4 )को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

निर्देशक इंद्र कुमार की अगुवाई में Dhamal 4 की शूटिंग का पहला चरण महाराष्ट्र के बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक लोकेशन मालशेज घाट में सम्पन्न हुआ। इस लोकेशन की पहाड़ियों और हरियाली के बीच टीम ने कई ज़बरदस्त सीन शूट किए।

Ajay Dewgan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें फिल्म की पूरी लीड कास्ट, प्रोड्यूसर्स और तकनीकी टीम नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “मालशेज घाट में धमाल का पहला शेड्यूल पूरा हुआ। अगला पड़ाव – मुंबई!”

इस बार ‘धमाल 4’ में सिर्फ पुराने पसंदीदा चेहरे ही नहीं, बल्कि नए सितारों का भी धमाकेदार तड़का लगेगा। अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और उपेन्द्र लिमये ने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

इसके अलावा इस बार फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर विजय पाटकर की एंट्री भी हो रही है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता भूषण कुमार खुद शूटिंग लोकेशन पर मौजूद रहे और पूरी यूनिट के साथ पहले चरण की शूटिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

अब ‘धमाल 4’ की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, जहां फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेगी।

कॉमेडी, एक्शन और क्रेजी ट्विस्ट्स से भरपूर ‘धमाल 4’ भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि ये चौथा धमाका पिछली फिल्मों से कितनी बड़ी हिट साबित होती है।

देश हरपल से जुड़े रहिए बॉलीवुड की ताज़ा और सबसे मज़ेदार ख़बरों के लिए।

Nikhil

catalystbpl@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks fail, JD Vance statement, Islamabad talks news, Pakistan mediation Iran US, ceasefire update Iran America

Talks Collapse in Islamabad: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना नतीजे खत्म, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान—कोई समझौता नहीं हुआ। पाकिस्तान की राजधानी Islamabad से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। United States और Iran के बीच करीब 21 घंटे चली लंबी बातचीत आखिरकार बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार...
Asha Bhosle death news, legendary singer dies 2026, Bollywood music legend, Asha Bhosle tribute, end of an era India

End of an Era: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस। देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों दिलों को एक साथ उदास कर दिया। सुरों की मल्लिका, हर दिल की आवाज़ बन चुकीं...
Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...