NE

News Elementor

Gold Price Hits Record High: घरेलू बाजार में ₹99,000 के पार, ग्लोबल मार्केट में $3,500 के ऊपर पहुंचा सोना

Table of Content

इस साल Gold Price की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। आज अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। कॉमेक्स (Comex) पर गोल्ड फ्यूचर्स $3,500.80 प्रति औंस के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹99,178 प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया।

Gold Price बना नया इतिहास: घरेलू बाजार में ₹99,000 के पार

MCX पर जून डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की शुरुआत आज ₹1,474 की उछाल के साथ ₹98,753 पर हुई। पिछला बंद भाव ₹97,279 था। दिनभर के कारोबार के दौरान सोने ने ₹99,178 का उच्च और ₹98,551 का निचला स्तर छुआ। खबर लिखे जाने के समय यह ₹1,789 की बढ़त के साथ ₹99,068 पर ट्रेड कर रहा था।

MCX गोल्ड हाइलाइट्स:

  • ओपनिंग प्राइस: ₹98,753
  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹99,178
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹98,551
  • पिछला बंद भाव: ₹97,279
  • लाइव ट्रेडिंग प्राइस: ₹99,068

चांदी भी भागी आगे, ₹95,793 पर पहुंची

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज मजबूती देखी गई। MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी ₹546 की तेजी के साथ ₹95,793 पर खुली। दिन में इसने ₹95,793 का उच्चतम स्तर और ₹95,361 का न्यूनतम स्तर छुआ। खबर लिखे जाने के वक्त यह ₹528 की बढ़त के साथ ₹95,775 पर कारोबार कर रही थी।

MCX सिल्वर हाइलाइट्स:

  • ओपनिंग प्राइस: ₹95,793
  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹95,793
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹95,361
  • पिछला बंद भाव: ₹95,247
  • लाइव ट्रेडिंग प्राइस: ₹95,775

ध्यान दें: MCX पर सोने का भाव ₹/10 ग्राम और चांदी का भाव ₹/किलोग्राम में होता है।

International Market Update: Gold-Silver दोनों ऊंचाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना-चांदी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स $3,435.10 पर खुले और $3,495.30 पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, चांदी $32.64 प्रति औंस पर ओपन हुई और $32.55 पर ट्रेड हो रही थी।

Comex हाइलाइट्स:

  • गोल्ड ओपनिंग: $3,435.10
  • गोल्ड ऑल टाइम हाई: $3,500.80
  • सिल्वर ओपनिंग: $32.64
  • लाइव गोल्ड प्राइस: $3,495.30
  • लाइव सिल्वर प्राइस: $32.55

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती और डॉलर की कमजोरी के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने-चांदी की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है कि कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

ताज़ा अपडेट्स और बाजार विश्लेषण के लिए जुड़े रहें Deshharpal.com से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई, होंडा शोरूम पार्किंग सील

बिलासपुर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर बहतराई रोड से साइंस कॉलेज रोड तक करीब 4 घंटे चले अभियान में कई अवैध कब्जों को हटाया गया। डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई गई अभियान के दौरान D-Mart की ओर से सड़क की करीब 15 फीट जमीन...

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में...

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी...
अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया 2026 Gold नहीं, ये 1 दान दिलाएगा सुख-समृद्धि और Good Luck

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम—चाहे वो पूजा हो, दान हो या नई शुरुआत—उसका फल कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि लोग इस दिन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मौके के रूप में देखते...
RCB

IPL 2026 RR vs RCB दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, आज होगा सीजन का Biggest Clash

IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है, जहां Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीधे तौर पर दो इन-फॉर्म टीमों की टक्कर बन गया है। टेबल टॉपर राजस्थान की मजबूत पकड़ Rajasthan Royals...