MP Board Result 2025 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 6 मई 2025 –कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम आज घोषित कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया और राज्य टॉपर्स को सम्मानित किया।
MP Board 10वीं टॉपर 2025 – प्रज्ञा जायसवाल
सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल करके कक्षा 10वीं में राज्य टॉप किया है। उनका यह प्रदर्शन छात्रों के लिए प्रेरणा है।
MP Board 12वीं टॉपर 2025 – प्रियल द्विवेदी
सतना की प्रियल द्विवेदी ने गणित संकाय में 492 अंक प्राप्त कर 12वीं कक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पास प्रतिशत (Pass Percentage) – MP Board Result 2025
कक्षा | 2025 | 2024 |
---|---|---|
10वीं | 76.22% | 58.10% |
12वीं | 74.48% | 64.48% |
स्ट्रीम वाइज टॉपर्स (MPBSE Class 12 Stream-wise Toppers)
- Science (Maths): प्रियल द्विवेदी
- Science (Biology): गर्गी अग्रवाल, दिव्यांशु तिवारी
- Commerce: रिमझिम करोठिया
- Humanities: अंकुर यादव
- Agriculture: हरिओम साहू
12वीं की मेरिट लिस्ट में 89 छात्राएं शामिल हैं, जो कुल 159 टॉपर्स में से अधिक हैं।
टॉप जिलों की सूची (Top Performing Districts)
- नरसिंहपुर – सबसे ज्यादा पास प्रतिशत
- नीमच – दूसरा स्थान
MP Board Result 2025 कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप और DigiLocker पर भी उपलब्ध है।
MP Board 2026 से होगा बड़ा बदलाव
सीएम यादव ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को अधिक मौके और लचीलापन मिलेगा।
हर खबर, हर पल – सिर्फ देशहरपल पर।