कन्फर्म टिकट के बावजूद नहीं मिला कोच, बुजुर्गों को टॉयलेट के पास बैठकर करना पड़ा सफर; आयोग ने रेलवे को ठहराया दोषी

Table of Content

रेलवे की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कन्फर्म टिकट और सीट नंबर होने के बावजूद यात्रियों को तय कोच ही नहीं मिला। यह घटना 30 नवंबर 2024 की है, लेकिन अब इस पर फैसला आया है।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर से भोपाल जा रहे चार वरिष्ठ यात्रियों ने अमृतसर एक्सप्रेस (22125) में DL-1 कोच की सीटें पहले से बुक कराई थीं। लेकिन जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, तो वह कोच ट्रेन में लगा ही नहीं था।

यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन उन्हें साफ कह दिया गया—“जाना है तो जनरल डिब्बे में बैठो।” मजबूरी में बुजुर्ग यात्रियों को भीड़भाड़ वाले जनरल कोच में चढ़ना पड़ा, जहां सीट न मिलने पर उन्हें टॉयलेट के पास बैठकर सफर करना पड़ा।

सफर बना परेशानी का सबब

ठंड का मौसम, भीड़भाड़ और टॉयलेट के पास बैठने की मजबूरी—इन सबके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई।

शिकायत के बाद भी नहीं मिली मदद

यात्रियों ने सफर के दौरान ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी गई, कोच के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। पूरे सफर में न टीटीई ने मदद की और न ही किसी अन्य स्टाफ ने।

रेलवे का दावा, लेकिन सबूत नहीं

मामला जब उपभोक्ता आयोग पहुंचा, तो रेलवे ने कहा कि उस दिन कोच लगाया गया था और सीट नंबर भी आवंटित थे। रेलवे का तर्क था कि एसएमएस के जरिए जानकारी दे दी गई थी, इसलिए सेवा में कोई कमी नहीं है।

लेकिन आयोग ने पाया कि रेलवे के पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं था कि DL-1 कोच वास्तव में ट्रेन में लगाया गया था।

यात्री के पक्ष में आया फैसला

फरियादी मंगलेश कुमार जोशी की ओर से पेश किए गए फोटो, एफिडेविट और अन्य दस्तावेजों से यह साफ हो गया कि कोच मौजूद नहीं था। इसके बाद भोपाल उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए रेलवे के खिलाफ फैसला सुनाया।

आयोग ने रेलवे को यात्रियों को मुआवजा देने का आदेश दिया।

अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Maharashtra

Maharashtra Accident ठाणे में दर्दनाक हादसा, वैन-ट्रक टक्कर में 11 लोगों की जान गई

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को मुरबाड इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने कई परिवारों को एक झटके में उजाड़ दिया और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। हादसे का पूरा घटनाक्रम...
Asha Bhosle

Asha Bhosle Funeral नम आंखों से देश ने दी विदाई, शाम 4 बजे मुखाग्नि

भारतीय संगीत जगत की महान आवाज Asha Bhosle को आज हमेशा के लिए अलविदा कहा जा रहा है। उनके निधन की खबर ने हर उम्र के लोगों को भावुक कर दिया है। दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से दिलों को छूने वाली आशा भोसले की अंतिम यात्रा आज पूरे सम्मान के साथ निकाली जा रही...
PM Modi

PM Modi Statement महिलाओं की जिम्मेदारी और Economic Strength पर बड़ी बात

देश के PM Modi ने महिलाओं की भूमिका और उनकी बढ़ती आर्थिक ताकत को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। अपने संबोधन में उन्होंने बेहद सहज अंदाज में कहा,“मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन मैं सब जानता हूं।” उनका यह बयान सुनते ही सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली, लेकिन...

रायसेन कृषि मेले का आज समापन: गडकरी होंगे शामिल, जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में रोका

मध्य प्रदेश के रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari भी शामिल होंगे। मेले में जाने से पहले ही रोके गए जीतू पटवारी इधर, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने...

रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 132 बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर सख्ती दिखाई गई। सेंट्रल ज़ोन में चला विशेष अभियान यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में चलाया...