NE

News Elementor

उत्तरकाशी Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर हादसे में 4 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Table of Content

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हो गया। इस दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं


Helicopter Crash में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद राज्य आपदा राहत बल (SDRF) और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

देहरादून से उड़ान भरकर हर्सिल की ओर जा रहा था हेलिकॉप्टर


यह हेलिकॉप्टर देहरादून से उड़ान भरकर हर्सिल हेलीपैड की ओर जा रहा था। हर्सिल पहुंचने के बाद पर्यटकों को सड़क मार्ग से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित गंगनानी ले जाया जाना था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव मदद दी जाए और दुर्घटना की गहन जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दुर्घटना का कारण जांच के अधीन


फिलहाल हेलिकॉप्टर क्रैश का असली कारण सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियां हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई, होंडा शोरूम पार्किंग सील

बिलासपुर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर बहतराई रोड से साइंस कॉलेज रोड तक करीब 4 घंटे चले अभियान में कई अवैध कब्जों को हटाया गया। डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई गई अभियान के दौरान D-Mart की ओर से सड़क की करीब 15 फीट जमीन...

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में...

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी...
अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया 2026 Gold नहीं, ये 1 दान दिलाएगा सुख-समृद्धि और Good Luck

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम—चाहे वो पूजा हो, दान हो या नई शुरुआत—उसका फल कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि लोग इस दिन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मौके के रूप में देखते...
RCB

IPL 2026 RR vs RCB दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, आज होगा सीजन का Biggest Clash

IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है, जहां Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीधे तौर पर दो इन-फॉर्म टीमों की टक्कर बन गया है। टेबल टॉपर राजस्थान की मजबूत पकड़ Rajasthan Royals...