इंदौर से लापता महिला और 6 साल के बेटे का शव नर्मदा में मिला, मोरटक्का में 5वें दिन खत्म हुई तलाश

Table of Content

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी से लापता महिला और उसके 6 साल के बेटे का शव बरामद हो गया है। पुलिस सर्चिंग के दौरान खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में नर्मदा नदी से दोनों शव मिले। यह मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में था, जिसमें महिला अपने चार बच्चों के साथ घर से निकली थी।

पुलिस के मुताबिक, 11 दिसंबर को कृष्णबाग निवासी प्रियंका पति सुंदरलाल चौरसिया (40) अपने बच्चों आर्यन (6), हिमांशी (2.5), प्रियांश (5) और चीकू (6 माह) के साथ बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद से सभी की तलाश की जा रही थी।

पहले दो बच्चे सुरक्षित मिले, फिर मिले शव

रविवार को मोरटक्का ब्रिज के पास से आर्यन और हिमांशी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। सोमवार को 6 माह के मासूम चीकू का शव नर्मदा नदी से मिला। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के पास एक महिला और बच्चे का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान प्रियंका और आर्यन के रूप में की। परिजन भी इंदौर से मोरटक्का पहुंच गए।

दो किलोमीटर के दायरे में मिले शव

मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डाबर ने बताया कि अलग-अलग दिनों में मिले शवों के स्थानों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी है। सभी मामलों में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच जारी है।

सीसीटीवी और बच्चों के बयान से अहम सुराग

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में प्रियंका चारों बच्चों के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। सुरक्षित मिले दोनों बच्चों ने बताया कि मां उन्हें वहीं रुकने को कहकर छोटे बच्चों को साथ ले गई थी। इससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं।

पति का बयान

पुलिस पूछताछ में पति सुंदरलाल, जो फल का ठेला लगाते हैं, ने बताया कि पत्नी से किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था और वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। प्रियंका को बच्चों के साथ मोरटक्का के एक होटल में खाना खाते हुए भी देखा गया था।

फिलहाल मोरटक्का पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👉 ऐसी ही मध्यप्रदेश की ताज़ा, विश्वसनीय और अपडेटेड खबरों के लिए पढ़ते रहें — deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...