NE

News Elementor

What's Hot

बिलासपुर: ध्वनि प्रदूषण, रास्ता बंद और कचरा जलाने पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों से शपथपत्र तलब

Table of Content

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ध्वनि प्रदूषण, रास्ता बंद करने और खुले में कचरा जलाने जैसी नागरिक समस्याओं पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। जनहित याचिका के रूप में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में जीने और सोने का मौलिक अधिकार देता है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।

प्रकाशित खबरों पर HC का संज्ञान

मीडिया रिपोर्ट्स में शहर और जिले से जुड़ी जनसमस्याएं सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने तीन मामलों को जनहित याचिका मानते हुए सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने माना कि इन समस्याओं से आम नागरिकों के मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

गर्डर लगाकर रास्ता बंद, स्कूली बच्चों को परेशानी

सरकंडा क्षेत्र के शर्मा विहार और गीतांजलि सिटी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर बिल्डर द्वारा गर्डर लगाकर रास्ता बंद करने का मामला सामने आया। इससे चारपहिया वाहनों की आवाजाही रुक गई और स्कूली बच्चों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है।
हाईकोर्ट ने इसे गंभीर विषय बताते हुए नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

धार्मिक आयोजनों के नाम पर देर रात तक लाउडस्पीकर

सरकंडा के ओम विहार इलाके में देर रात से सुबह तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से लोग परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद राहत न मिलने पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 21 नागरिकों को शांत वातावरण में रहने और सोने का अधिकार देता है। इस मामले में कलेक्टर से शपथपत्र मांगा गया है।

खुले में कचरा जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

वार्ड नंबर 7, कालिका नगर में रोजाना कचरा जलाने से फैलने वाले धुएं से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि समय पर कचरा न उठने के कारण यह स्थिति बन रही है। इस पर भी हाईकोर्ट ने कलेक्टर और निगम आयुक्त से जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

👉 ऐसी ही छत्तीसगढ़ और देशभर की ताज़ा, भरोसेमंद खबरों के लिए पढ़ते रहें — deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

देश में आस्था और परंपराओं से जुड़े मामलों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सबरीमाला मंदिर से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सरकार ने Supreme Court में एक अहम बात कही है। सरकार ने अदालत को बताया कि देश के कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में शराब भी चढ़ाई जाती...
IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

Iran और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि अमेरिका ने सीजफायर की तीन अहम शर्तों का उल्लंघन किया है, जिससे अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जब समझौते की शर्तों का सम्मान ही...

सागर मंडी हड़ताल से खरीदी ठप, किसानों ने किया चक्काजाम; जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाई फटकार

सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते गुरुवार को खरीदी पूरी तरह बंद हो गई। इससे परेशान किसानों ने मंडी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों ने रोकी जीतू पटवारी की गाड़ी इसी दौरान छतरपुर जा रहे Jitu Patwari की कार को किसानों...

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों के इनकार से गरमाई राजनीति

इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने सदन में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया। सदन में हुआ हंगामा सभापति के निर्देश पर जब ‘वंदे मातरम्’ गाने को कहा गया,...
Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

असम की राजनीति में Badruddin Ajmal एक ऐसा नाम है, जो हर चुनाव में चर्चा का केंद्र बन जाता है। उनकी पार्टी AIUDF का प्रभाव खासकर कुछ क्षेत्रों में काफी मजबूत है, और यही वजह है कि उनके राजनीतिक कदम सीधे तौर पर BJP और Congress—दोनों पर असर डालते हैं। अब सवाल यह उठता है...