NE

News Elementor

सीएम-मंत्री आज शाम देखेंगे मां अहिल्या का जीवन मंचन:शाही अंदाज में पटिए पर बैठकर होगी केबिनेट की बैठक, मल्हालराव और देवी अहिल्या की तस्वीर भी लगाई

Table of Content

20 मई को इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा एक बार फिर इतिहास रचेगा, जब आज़ादी के बाद पहली बार यहां राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। तैयारियाँ अपने अंतिम दौर में हैं और पूरा राजवाड़ा इलाका एक भव्य आयोजन के लिए सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रीगण आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। सीएम शाम 6:30 बजे शहर में कदम रखेंगे और राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में मां अहिल्या के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद वे मशहूर सराफा चौपाटी जाकर इंदौरी स्वाद का आनंद लेंगे।

राजशाही अंदाज़ में होगी बैठक, पटिए-गद्दे पर बैठेंगे मंत्री

कैबिनेट बैठक पारंपरिक शैली में होगी। गणेश हॉल में मंत्री पटिए और गद्दे पर बैठेंगे, जिन पर सिंह की आकृति वाला ‘लोट’ भी रखा जाएगा। हॉल में देवी अहिल्या बाई होलकर और मल्हार राव होलकर के कार्यों को दर्शाने वाले फ्लैक्स लगाए गए हैं। साथ ही, चार छोटी और एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी और गणेश जी की प्रतिमा को सजाया जा रहा है। पहली मंजिल पर भोजन की व्यवस्था है, जहाँ बैठक के बाद मंत्रीगण सीढ़ियों के रास्ते पहुंचेंगे और कुर्सियों पर बैठकर भोजन करेंगे। गर्मी और बिजली बाधा से बचने के लिए 30 से अधिक AC और दो दर्जन जनरेटर लगाए गए हैं।

पीएम-सीएम के कटआउट और मीडिया ब्रीफिंग की भी तैयारी

राजवाड़ा के बाहर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट लगाए गए हैं। यहीं मीडिया ब्रीफिंग के लिए विशेष केबिन बनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं — केवल चेकिंग के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश मिलेगा।

इंदौरी स्वाद से मेहमानों का स्वागत

सीएम और कैबिनेट के लिए सराफा चौपाटी में इंदौरी व्यंजन तैयार रहेंगे, साथ ही गोपाल मंदिर वाली गली में 25 पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। राजवाड़ा और अहिल्या उद्यान को नगर निगम द्वारा खूबसूरती से सजाया जा रहा है। मूर्तियों और पत्थरों पर पॉलिश की जा रही है, बारिश को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

होलकर परंपरा में होगी बैठक, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह बैठक सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देने वाली भी होगी। इसमें महिला सशक्तिकरण, इंदौर और मालवा की परंपराएं और सांस्कृतिक गौरव उजागर किया जाएगा। मुख्यमंत्री से होलकर परंपरा के अनुसार बैठक आयोजित करने के लिए मार्गदर्शन लिया गया है।

चिड़ियाघर भी होगा खास आकर्षण

कैबिनेट के इंदौर दौरे में इंदौर के प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर का भ्रमण भी शामिल है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया और बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वन्यजीवों के प्रति गहरा प्रेम है। वे पूरी कैबिनेट के साथ चिड़ियाघर जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखेंगे।


🔴 खास बात: deshharpal.com
1945 में आखिरी बार होलकर राजाओं ने राजवाड़ा दरबार हॉल में दरबार सजाया था। अब, 20 मई 2025 को, वही स्थान लोकतंत्र के दरबार के रूप में जीवंत होगा।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Noida

Noida Workers Protest वेतन बढ़ाने की मांग पर भड़की हिंसा, तीसरे दिन हालात बिगड़े

Noida के औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों का सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Increment) को लेकर चल रहा विरोध अब उग्र हो चुका है। तीन दिनों से जारी यह प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शांत प्रदर्शन से हिंसा तक का सफर शुरुआत में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण...
सेंसेक्स

Market Fall Alert सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग शेयरों ने खींचा बाजार नीचे

हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों के चेहरे पर चिंता साफ दिखी। सेंसेक्स करीब 1300 अंक टूटकर 76,270 के आसपास पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 370 अंकों की गिरावट के साथ 23,670 के स्तर पर फिसल गया। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग सेक्टर पर देखने...
Iran US talks fail, JD Vance statement, Islamabad talks news, Pakistan mediation Iran US, ceasefire update Iran America

Talks Collapse in Islamabad: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना नतीजे खत्म, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान—कोई समझौता नहीं हुआ। पाकिस्तान की राजधानी Islamabad से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। United States और Iran के बीच करीब 21 घंटे चली लंबी बातचीत आखिरकार बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार...
Asha Bhosle death news, legendary singer dies 2026, Bollywood music legend, Asha Bhosle tribute, end of an era India

End of an Era: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस। देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों दिलों को एक साथ उदास कर दिया। सुरों की मल्लिका, हर दिल की आवाज़ बन चुकीं...
Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...