NE

News Elementor

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल, थोड़ी देर में करेंगे संबोधन

Table of Content

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में थोड़ी देर में गृहमंत्री खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इससे पहले अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में SIR और नक्सल ऑपरेशन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों और पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया।

एक महीने में तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा

यह एक महीने में अमित शाह का तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रदेश आए थे। हर दौरे के दौरान वे नक्सल ऑपरेशनों और एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा फीडबैक ले रहे हैं।

3500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों में करीब 3500 युवाओं ने हिस्सा लिया। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव—इन सात जिलों से खिलाड़ी पहुंचे।

खास बात यह रही कि करीब 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्य भी खेलों में शामिल हुए। इनकी टीम का नाम ‘नुआ बाट’ रखा गया है। पिछले साल यह संख्या लगभग 300 थी, जो इस बार काफी बढ़ी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन कैमरे बैन

कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन कैमरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तीन-लेयर सिक्योरिटी और डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है।

👉 इस खबर से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए Deshharpal साइट विज़िट करें deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 132 बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर सख्ती दिखाई गई। सेंट्रल ज़ोन में चला विशेष अभियान यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में चलाया...

ग्वालियर में आधी रात भीषण आग: मकान और वाहन जले, लोगों ने घर छोड़कर बचाई जान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण आग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रात करीब 2:30 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेजी से फैली आग, आसपास के घर भी चपेट में यह...

कन्फर्म टिकट के बावजूद नहीं मिला कोच, बुजुर्गों को टॉयलेट के पास बैठकर करना पड़ा सफर; आयोग ने रेलवे को ठहराया दोषी

रेलवे की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कन्फर्म टिकट और सीट नंबर होने के बावजूद यात्रियों को तय कोच ही नहीं मिला। यह घटना 30 नवंबर 2024 की है, लेकिन अब इस पर फैसला आया है। क्या है पूरा मामला? नागपुर से भोपाल जा रहे चार वरिष्ठ यात्रियों ने अमृतसर...
Gold

Gold Price Today सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम का रेट

सोमवार की शुरुआत सर्राफा बाजार के लिए झटके भरी रही। Gold और Silver दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदार भी हैरान हैं। खासकर चांदी में आई भारी गिरावट ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया है। चांदी लुढ़की, सोना भी दबाव में आज चांदी...
Noida

Noida Workers Protest वेतन बढ़ाने की मांग पर भड़की हिंसा, तीसरे दिन हालात बिगड़े

Noida के औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों का सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Increment) को लेकर चल रहा विरोध अब उग्र हो चुका है। तीन दिनों से जारी यह प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शांत प्रदर्शन से हिंसा तक का सफर शुरुआत में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण...