आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलCockroach Party vs BJP: प्रदर्शन के दौरान बवाल, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर अड़ा CJPBREAKINGदेश-हरपलPM Modi on Paper Leak: युवाओं को दिया भरोसा, Fast Track Courts का ऐलान; राहुल गांधी का पलटवारBREAKINGदेश-हरपलड्डा का राहुल पर पलटवार: बोले- कांग्रेस बताए अपने राज्यों में पेपर लीक क्यों हुए, सरकार चर्चा को तैयारBREAKINGदेश-हरपलअजमेर में मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदातBREAKINGबिज़नेसBPCL को जून तिमाही में ₹3,962 करोड़ का घाटा, कच्चे तेल की महंगाई से बिगड़े नतीजेBREAKINGBreaking Newsफ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबू का इस्तीफा, विवादित कृषि बिल के विरोध में छोड़ा पदBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में छात्र आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी धरने में पहुंचेBREAKINGप्रदेशबिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री की 17 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, लोकायुक्त जांच में आय से 627% अधिक संपत्ति मिलीBREAKINGदेश-हरपलCockroach Party vs BJP: प्रदर्शन के दौरान बवाल, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर अड़ा CJPBREAKINGदेश-हरपलPM Modi on Paper Leak: युवाओं को दिया भरोसा, Fast Track Courts का ऐलान; राहुल गांधी का पलटवारBREAKINGदेश-हरपलड्डा का राहुल पर पलटवार: बोले- कांग्रेस बताए अपने राज्यों में पेपर लीक क्यों हुए, सरकार चर्चा को तैयारBREAKINGदेश-हरपलअजमेर में मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदातBREAKINGबिज़नेसBPCL को जून तिमाही में ₹3,962 करोड़ का घाटा, कच्चे तेल की महंगाई से बिगड़े नतीजेBREAKINGBreaking Newsफ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबू का इस्तीफा, विवादित कृषि बिल के विरोध में छोड़ा पदBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में छात्र आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी धरने में पहुंचेBREAKINGप्रदेशबिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री की 17 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, लोकायुक्त जांच में आय से 627% अधिक संपत्ति मिली

NE

News Elementor

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल, थोड़ी देर में करेंगे संबोधन

Table of Content

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में थोड़ी देर में गृहमंत्री खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इससे पहले अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में SIR और नक्सल ऑपरेशन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों और पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया।

एक महीने में तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा

यह एक महीने में अमित शाह का तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रदेश आए थे। हर दौरे के दौरान वे नक्सल ऑपरेशनों और एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा फीडबैक ले रहे हैं।

3500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों में करीब 3500 युवाओं ने हिस्सा लिया। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव—इन सात जिलों से खिलाड़ी पहुंचे।

खास बात यह रही कि करीब 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्य भी खेलों में शामिल हुए। इनकी टीम का नाम ‘नुआ बाट’ रखा गया है। पिछले साल यह संख्या लगभग 300 थी, जो इस बार काफी बढ़ी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन कैमरे बैन

कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन कैमरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तीन-लेयर सिक्योरिटी और डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है।

👉 इस खबर से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए Deshharpal साइट विज़िट करें deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

CJP

Cockroach Party vs BJP: प्रदर्शन के दौरान बवाल, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर अड़ा CJP

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से नहीं हटते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच प्रदर्शन के दौरान कथित पत्थरबाजी की घटना ने पूरे मामले को और गरमा दिया है। पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने प्रदर्शन में पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर अड़ा CJP CJP का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और हाल के विवादों को लेकर युवाओं में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। पार्टी का दावा है कि उनका आंदोलन छात्रों के हितों और जवाबदेही की मांग को लेकर है। इसी वजह से उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से नहीं हटते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई। CJP नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ समर्थक प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने की कोशिश की। उनके अनुसार, इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा की ओर से भी इस मामले पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यदि किसी भी पक्ष की भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। CJP लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साध रही है, जबकि प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पत्थरबाजी को लेकर भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सड़कों तक चर्चा का विषय बना रह सकता है। फिलहाल क्या है स्थिति? फिलहाल CJP ने अपना विरोध जारी रखने का फैसला दोहराया है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और सरकार या भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया दी जाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
PM Modi

PM Modi on Paper Leak: युवाओं को दिया भरोसा, Fast Track Courts का ऐलान; राहुल गांधी का पलटवार

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच PM Modi ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब और सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए Fast Track Courts का गठन किया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। ऐसे में पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है। PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी छात्र की मेहनत और सपनों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी और ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए Fast Track Courts स्थापित किए जाएंगे। इससे जांच और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार तकनीक के बेहतर उपयोग, कड़ी निगरानी और सख्त कानूनों के जरिए भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना था कि दोषियों को किसी भी हाल में बचने नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केवल घोषणाएं करने से समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को भरोसा तभी मिलेगा, जब दोषियों पर समयबद्ध कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी। छात्रों की उम्मीदें बढ़ीं पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित छात्र लंबे समय से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ऐसे में Fast Track Courts की घोषणा को कई छात्र सकारात्मक कदम मान रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि इस फैसले का वास्तविक असर तभी दिखेगा, जब दोषियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी और भविष्य में परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएंगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

ड्डा का राहुल पर पलटवार: बोले- कांग्रेस बताए अपने राज्यों में पेपर लीक क्यों हुए, सरकार चर्चा को तैयार

पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले यह बताए कि उसके शासन वाले राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं क्यों हुईं। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है, जबकि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया था। इस पर जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि केवल आंकड़े पेश करने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि जिन राज्यों में उसकी सरकारें रही हैं, वहां भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं क्यों हुईं और उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संसद में इस विषय पर सार्थक चर्चा का स्वागत करती है।

अजमेर में मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार सुबह मार्बल व्यापारी पर चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने गोदाम में घुसकर व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोदाम में घुसकर किया हमला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित मार्बल एरिया में बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे स्कॉर्पियो में सवार चार युवक गोदाम के बाहर पहुंचे। गोदाम में बैठे मार्बल व्यापारी गोवर्धन पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। व्यापारी ने शुरुआत में हमलावरों का मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन चारों बदमाशों ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिराकर लगातार लाठियों से पीटा। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सिर और हाथ में गंभीर चोट हमले में व्यापारी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। भाई के साथ गोदाम में मौजूद था व्यापारी पीड़ित गोवर्धन ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने भाई के साथ गोदाम में बैठा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार चार युवक पहुंचे और बिना किसी बातचीत के अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने गोदाम के अंदर घुसकर उन्हें नीचे गिराया और लाठियों से बेरहमी से पीटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

BPCL को जून तिमाही में ₹3,962 करोड़ का घाटा, कच्चे तेल की महंगाई से बिगड़े नतीजे

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को इस तिमाही में ₹3,962 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹6,124 करोड़ का मुनाफा कमाया था, जबकि मार्च तिमाही में ₹3,191 करोड़ का लाभ दर्ज किया गया था। 23% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू घाटे के बावजूद BPCL का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹1.59 लाख करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹1.29 लाख करोड़ के मुकाबले करीब 23% अधिक है। वहीं, मार्च तिमाही के ₹1.35 लाख करोड़ की तुलना में इसमें करीब 18% की वृद्धि दर्ज की गई। कच्चे तेल की महंगाई बनी घाटे की वजह कंपनी के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। इसके साथ ही शिपिंग (भाड़ा) और इंश्योरेंस लागत भी बढ़ गई। हालांकि, बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में नहीं डाला जा सका, जिससे कंपनी की लाभप्रदता प्रभावित हुई और तिमाही घाटे में बदल गई। शेयर में गिरावट नतीजों के बाद BPCL का शेयर 3% की गिरावट के साथ ₹309 पर बंद हुआ। BPCL के बारे में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों में शामिल है। इसकी स्थापना 24 जनवरी 1976 को हुई थी। कंपनी मुंबई, कोच्चि, नुमालीगढ़ और बीना में रिफाइनरियों का संचालन करती है, जिनकी कुल रिफाइनिंग क्षमता 40 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक है। BPCL पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, लुब्रिकेंट्स और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के रिफाइनिंग व वितरण का कार्य करती है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.