Assam Police ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट हैं। इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
पुलिस की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि यह सब राजनीतिक दबाव में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से कहा गया है कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी को भी बेबुनियाद आरोप लगाने की छूट नहीं दी जा सकती।
इस पूरे मामले ने आम लोगों के बीच भी चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे कानून का सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और सच्चाई क्या सामने आती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
