आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाशBREAKINGछत्तीसगढ़यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशCBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़BREAKINGछत्तीसगढ़अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबितBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावटBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की फैक्ट्री में भीषण आग, लकड़ी और केमिकल से रातभर धधकती रहीं लपटेंBREAKINGदेश-हरपलLPG New Rules 2026: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा अपडेट, जून से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियमBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायतों का अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैलीBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाशBREAKINGछत्तीसगढ़यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशCBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़BREAKINGछत्तीसगढ़अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबितBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावटBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की फैक्ट्री में भीषण आग, लकड़ी और केमिकल से रातभर धधकती रहीं लपटेंBREAKINGदेश-हरपलLPG New Rules 2026: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा अपडेट, जून से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियमBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायतों का अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैली

NE

News Elementor

Latest Posts

NEET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।

NEET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।

इस बार NEET UG 2025 मे राजस्थान के महेश शर्मा ने टॉप किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष पटेल को दूसरी रैंक मिली है। पूरे देश से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से अब टॉपर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। टॉपर्स की झलक: क्या खास रहा इस बार: NTA ने बताया कि 75 छात्रों के रिजल्ट तकनीकी या दस्तावेज़ी जांच के कारण रोके गए हैं। संबंधित छात्रों को अलग से सूचना दी जा रही है। टॉपर महेश ने कहा, “मेरी सफलता का राज मेरे माता-पिता का समर्थन और मेरी मेहनत है। मैं AIIMS दिल्ली से MBBS करना चाहता हूं।”वहीं उत्कर्ष बोले, “हर दिन 12-14 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी और रिवीजन ने मेरी मदद की।” अब सफल उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग के लिए MCC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Ahmedabad Plane Crash : पायलट का आखिरी संदेश – "प्लेन उठ नहीं रहा, हम शायद बच न पाएं"

Ahmedabad Plane Crash : पायलट का आखिरी संदेश – “प्लेन उठ नहीं रहा, हम शायद बच न पाएं”

Ahmedabad में शुक्रवार को हुए भयावह Plane Crash में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा तब हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी और टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण गिर गई। इस हादसे में पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया है, जो बेहद भावुक और डरावना है। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आखिरी वक्त में कहा:“प्लेन उठ नहीं रहा है… शायद हम बच नहीं पाएंगे।” इस मैसेज ने वहां मौजूद ATC अफसरों को भी हिला कर रख दिया। पायलट की आवाज में घबराहट साफ महसूस की जा सकती थी। 275 में से ज्यादातर यात्री भारतीय मूल के थे, जो यूके और यूरोप के अलग-अलग शहरों में रहते थे। इस हादसे में 15 क्रू मेंबर्स सहित सभी की मौत हो चुकी है, सिर्फ एक ब्रिटिश-भारतीय युवक ही चमत्कारी रूप से जिंदा बचा है। घटना के बाद देशभर में दुख की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर टेक्निकल खराबी के बावजूद फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत क्यों दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हर मृतक के परिवार को ₹25 लाख रुपए मुआवज़े का ऐलान किया गया है, साथ ही हादसे की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। दर्द से भरा आखिरी संदेश, 275 टूटे हुए परिवार, और सवालों से घिरी एक हादसे की दास्तान – अहमदाबाद विमान हादसा भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक गहरी चेतावनी बनकर सामने आया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

गाडरवाड़ा में बड़ा हादसा: हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल

नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा करीब सुबह 11 बजे श्री पैलेस मैरिज गार्डन के बाहर हुआ, जब गार्डन के कर्मचारी एक बड़ी सीढ़ी को रोड की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी गेट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद शवों से धुआं निकल रहा था और पूरा इलाका दहशत में आ गया। कैसे हुआ हादसा? गाडरवाड़ा थाना प्रभारी विक्रम रजक ने बताया कि गार्डन के गेट के पास कर्मचारी सीढ़ी को धकेल रहे थे, जो ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से छू गई।छह मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए। एक को गंभीर हालत में नरसिंहपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान घायलों की स्थिति स्थानीयों में आक्रोश, बिजली विभाग पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी खतरनाक हाईटेंशन लाइन को बिना सुरक्षा उपायों के खुले में क्यों छोड़ा गया? सीएम ने की मदद की घोषणा(deshharpal) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है और घोषणा की है कि श्री पैलेस गार्डन के मालिक प्रकाश काबरा सवालों के घेरे में यह गार्डन प्रकाश काबरा का है, जो गाडरवाड़ा के एक बड़े व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। अब लोगों का सवाल है कि हादसे के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है — बिजली विभाग या आयोजन स्थल के मालिक?
Read more

भोपाल की 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या: मौत से पहले छोटे बेटे को पड़ोसी के पास छोड़ा, मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल के कोलार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस आत्मघाती कदम से पहले उसने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी सुरक्षित हाथों में सौंप दी — तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ दिया और 10 महीने के बेटे को पड़ोसी के पास यह कहकर दिया कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।” थोड़ी देर बाद जब पूजा घर नहीं लौटी तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उसके घर पहुंचे, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पूजा की मां पार्वती मोर्या ने बताया कि बेटी मानसिक तनाव में थी क्योंकि उसके पति अजीत मेवाड़ा का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पार्वती के अनुसार, पूजा पहले भी ससुराल छोड़कर मायके आ चुकी थी, लेकिन अजीत ने उसे दोबारा वापस ले जाकर साथ रखा। 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज पूजा और अजीत की शादी करीब 5 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। अजीत पेशे से ड्राइवर है और घटना वाले दिन सुबह किसी टूर पर बाहर गया था। पुलिस जांच में जुटी(deshharpal) पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पूजा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि घरेलू तनाव, रिश्तों में दरार और अकेलेपन से जूझती एक महिला की पीड़ा को भी सामने लाती है।
Read more

एमपी का फ्रांस के साथ एमओयू, सीएम से मिले राजदूत:टूरिस्ट स्पॉट भी देखे; मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more

पचमढ़ी में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, राजनाथ सिंह करेंगे समापन

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more

सागर में अवैध शराब का खुलासा: भोपाल से आ रही स्लीपर बस में पकड़ी गई 10 पेटी देशी शराब, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भारी खेप पकड़ी है। शुक्रवार को मोतीनगर पुलिस ने भोपाल से सागर आ रही एक स्लीपर बस से 10 पेटी देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शक्ति ट्रेवल्स की स्लीपर बस (MP40-ZE-4929) में गैरकानूनी तरीके से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोतीनगर पुलिस ने चौराहे पर नाकाबंदी की और जैसे ही बस वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान बस की डिक्की खोली गई, जहां से 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में बस ड्राइवर ने अपना नाम राज पिता बटनलाल मालवीय (24 वर्ष), निवासी आनंद नगर, भोपाल बताया। वहीं कंडक्टर की पहचान मनोज पिता मथुरा प्रसाद तिवारी (45 वर्ष), निवासी सिरसौदा, रायसेन के रूप में हुई। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज(deshharpal.com)थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस और बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी। जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच सकती है।
Read more

भोपाल BDA में रिश्वतखोरी का खुलासा: मकान नामांतरण के बदले 10 हजार की मांग, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने करीब 4 महीने पहले अपने मकान के नामांतरण (mutation) के लिए BDA में आवेदन दिया था। लेकिन जिम्मेदार बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी ने काम करने के लिए घनश्याम से रिश्वत की मांग की। वह नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय फीस के अलावा 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। चार महीने से लगातार दौड़ लगाने के बाद जब बाबू ने बिना पैसे दिए काम नहीं किया, तो थक-हारकर युवक ने लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बाबू को जैसे ही फरियादी से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब शहाब उद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंसाफ की उम्मीद:(deshharpal.com)इस कार्रवाई से आम जनता में यह भरोसा जगा है कि अगर सही समय पर आवाज उठाई जाए तो भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई संभव है।
Read more

“ऑनलाइन ‘डॉग खरीद’ ठगी का शिकार बनी ग्वालियर की महिला ने जहर खाकर दी जान, ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने ठगों को भेजा दर्दभरा वॉइस मैसेज”

ग्वालियर की कृष्णा नगर निवासी रीना प्रजापति (36) ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में साइबर ठगों का शिकार हो गईं। एक फर्जी वेबसाइट पर पपी देखने के बाद जब उन्होंने पेमेंट किया, तो वॉट्सऐप पर मिले क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उनके खाते से ₹1.93 लाख उड़ गए। इस धोखे से सदमे में आई रीना ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम वक्त में रीना ने ठगों को एक वॉइस मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कहा, “अब मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं…” रीना तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति राजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।https://deshharpal.com/
Read more

अहमदाबाद क्रैश की दहशत: इंदौर की हरप्रीत होरा भी मरी, फ्लाइट बदली और 19 जून की जगह 12 जून की टिकट—पति से मिलने लंदन जा रही थीं

इंदौर की 30 वर्षीय हरप्रीत कौर होरा, जो राजमोहल्ला की रहने वाली थीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भीषण हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं। वह अपने मायके अहमदाबाद से पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। उनका टिकट पहले 19 जून का था, लेकिन पति का जन्मदिन साथ मनाने के लिए उन्होंने आखिरी वक्त पर 12 जून की फ्लाइट ली—जो हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन महज दो मिनट बाद एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस से टकरा गई। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 पैसेंजर थे। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हरप्रीत बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करती थीं, जबकि उनके पति लंदन में क्लाउड आर्किटेक्ट हैं। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके थे। उनके परिवार के अनुसार, हरप्रीत दिसंबर में इंदौर आई थीं और इस बार लंदन जाने से पहले अपने पिता से मिलने अहमदाबाद आई थीं। अब रॉबी होरा इंदौर पहुंच चुके हैं और पत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होने अहमदाबाद रवाना होंगे। https://deshharpal.com/
Read more
1 31 32 33 34 35 41

Editor's Picks

सागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाश

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग के बाएं कंधे के पास चाकू घोंप दिया, जो शरीर में ही धंस गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल बुजुर्ग कंधे में चाकू फंसे होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या करीब पांच थी। बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब बुजुर्ग ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में सड़क पर चलते देख राहगीरों ने मदद की। लोगों ने तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित बड़ी माता मंदिर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोतीनगर पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अजय निहलानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही रायपुर में परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। परिवार के अनुसार जल्द ही उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में उनके साथ मौजूद नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। परिवार ने स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है, ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके और पार्थिव शरीर को रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों का कहना है कि सभी जरूरी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Twisha Sharma Death Case, Twisha Sharma CBI Investigation, Bhopal News, Twisha Sharma Latest News, Giribala Singh, Samarth Singh, CBI 3D Scan, Dummy Test Investigation, Twisha Sharma Death Mystery, MP News

CBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: 3D तकनीक और डमी टेस्ट से सुलझेगी गुत्थी? भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब नए और अत्याधुनिक तरीके से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए घटनास्थल का 3D स्कैन कराया है और अब 80 किलो वजन वाली डमी के जरिए घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट करने की तैयारी की है। जांच एजेंसी का मानना है कि केवल बयान और दस्तावेजों के आधार पर नहीं, बल्कि घटनास्थल के वैज्ञानिक पुनर्निर्माण से भी कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। 3D स्कैनिंग से तैयार होगा पूरा घटनाक्रम CBI की टीम ने भोपाल स्थित घर का 3D स्कैन कराया है, जहां ट्विशा शर्मा मृत पाई गई थीं। इस तकनीक के जरिए घर का डिजिटल मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिससे घटना के समय की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी घर के हर कमरे, वस्तुओं की स्थिति और घटनास्थल के लेआउट का अध्ययन कर रही है ताकि किसी भी विसंगति की पहचान की जा सके। ‘टनल व्यू’ तकनीक से बनाई जा रही मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन CBI ने जांच में “टनल व्यू” नामक आधुनिक तकनीक का भी उपयोग शुरू किया है। इसके तहत CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, इंटरनेट गतिविधियां, वाई-फाई लॉग और गवाहों के बयानों को जोड़कर एक डिजिटल टाइमलाइन तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि घटना वाले दिन आखिर क्या-क्या हुआ और किस समय कौन-कौन व्यक्ति घर में मौजूद था। 80 किलो की डमी से होगा घटनाक्रम का पुनर्निर्माण CBI अब 80 किलो वजन की डमी का इस्तेमाल कर उस स्थिति को दोबारा तैयार करेगी, जैसा आरोपियों ने अपने बयानों में बताया है। एजेंसी यह जांचना चाहती है कि क्या घटनास्थल पर बताए गए तरीके से शव को नीचे उतारना वास्तव में संभव था या नहीं। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भी घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है ताकि उनके दावों की सत्यता परखी जा सके। CBI हिरासत में आरोपी मामले में बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब विशेष अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को CBI की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है और घटनाओं की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने संभाली जांच मामले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच CBI को सौंपी गई। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने FIR दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की और भोपाल पुलिस से सभी दस्तावेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में लिए। क्या है पूरा मामला? ट्विशा शर्मा की मई 2026 में भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोप लगाए। मामला लगातार तूल पकड़ता गया और अंततः जांच CBI को सौंप दी गई।

अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित

रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। यह आदेश रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने की बात सामने आई। मामला 29 मई को सामने आया, जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बिक्री होती मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से अलग जाकर बातचीत की, जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हुए। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

सागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं और बंगाल की खाड़ी से बढ़ी नमी के असर से सागर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। देर रात शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई। बंडा क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने के बाद दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जबकि रात का पारा 30 डिग्री से गिरकर 22.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत महसूस हुई। शनिवार सुबह भी शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप जरूर निकली, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में उसकी तपिश कम रही। सुबह सागर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलने का अनुमान जताया है। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.