भोपाल: शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ई/2 हाउस ओनर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रुचिका सचदेव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
श्रीमती रुचिका सचदेव को श्री साई फाउंडेशन भोपाल द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यक्षमता, लगनशीलता और निरंतर श्रम के लिए प्रदान किया गया है।
समाजसेवा और संगठनात्मक नेतृत्व में उनकी सक्रियता ने ई/2 क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया है। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन ने कई सामाजिक एवं जनहित के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में एकजुटता और जागरूकता बढ़ी है।
यह सम्मान न केवल श्रीमती सचदेव की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे ई/2 हाउस ओनर एसोसिएशन के लिए भी गर्व का विषय है। उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे आने वाले समय में भी समाज के लिए इसी तरह प्रेरणादायक कार्य करती रहेंगी।
