आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ताBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्तBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आएBREAKINGछत्तीसगढ़राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्कीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोपBREAKINGदेश-हरपलभुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हवा में तेज झटके, यात्री सहमे; विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंचाBREAKINGदेश-हरपलपीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का अचानक धरना, छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बदली रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलKetan Agrawal Murder Case: Siya-Chetan की साजिश से उठा पर्दा, जांच में सामने आई नई बातBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ताBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्तBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आएBREAKINGछत्तीसगढ़राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्कीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोपBREAKINGदेश-हरपलभुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हवा में तेज झटके, यात्री सहमे; विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंचाBREAKINGदेश-हरपलपीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का अचानक धरना, छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बदली रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलKetan Agrawal Murder Case: Siya-Chetan की साजिश से उठा पर्दा, जांच में सामने आई नई बात

NE

News Elementor

Latest Posts

Daily Horoscope

10 जून 2025- मंगलवार| Tuesday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष(Aries ♈️) : धन लाभ के योग। वृषभ(Taurus ♉️) : नए अनुबंध लाभ देंगे। मिथुन (Gemini ♊️): छोटी यात्राएं होंगी। कर्क (Cancer ♋️): भावनाओं में न बहें। सिंह(Leo ♌️) : प्रतियोगिता में सफलता। कन्या(Virgo ♍️) : घरेलू तनाव समाप्त होगा। तुला(Libra ♎️) : प्रेम में सकारात्मक मोड़। वृश्चिक(Scorpio ♏️): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धनु(Sagittarius ♐️): व्यापार में सफलता। मकर(Capricorn ♑️): नई योजनाएं शुरू करें। कुंभ(Aquarius ♒️): रुका धन मिलेगा। मीन(Pisces ♓️): धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
Read more
Daily Horoscope

9 जून 2025- सोमवार | Monday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): नया कार्य प्रारंभ करें। वृषभ(Taurus ♉️): मन में चिंता। मिथुन (Gemini ♊️): मेहनत सफल होगी। कर्क (Cancer ♋️): लाभदायक यात्रा। सिंह (Leo ♌️): मित्रों से सहयोग। कन्या (Virgo ♍️): प्रमोशन के संकेत। तुला (Libra ♎️): साझेदारी में लाभ। वृश्चिक (Scorpio ♏️): सेहत में सुधार। धनु (Sagittarius ♐️): मानसिक शांति। मकर (Capricorn ♑️): शुभ समाचार मिल सकता है। कुंभ (Aquarius ♒️): रिश्तों में सुधार। मीन(Pisces ♓️): भाग्य प्रबल रहेगा।
Read more
Daily Horoscope

8 जून 2025 – रविवार | (Sunday) | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष(Aries ♈️): आत्मविश्वास में वृद्धि। वृषभ(Taurus ♉️): संपत्ति से जुड़ा लाभ। मिथुन(Gemini ♊️): काम में अनावश्यक देरी। कर्क(Cancer ♋): बुजुर्गों से सलाह उपयोगी। सिंह(Leo ♌️): शिक्षा में सफलता। कन्या(Virgo ♍️): नकारात्मक सोच से बचें। तुला(Libra ♎️): दांपत्य जीवन में मधुरता। वृश्चिक(Scorpio ♏): धन लाभ के योग। धनु(Sagittarius ♐️): पुराना कर्ज उतार सकते हैं। मकर(Capricorn ♑️): आत्मविश्वास से सफलता। कुंभ(Aquarius ♒️: विवादों से दूर रहें। मीन(Pisces ♓️): यात्रा का योग।
Read more
Daily Horoscope

7 जून 2025 – शनिवार (Saturday)  दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष: ध्यान केंद्रित रखें। किसी वरिष्ठ से सलाह मिलेगी। वृषभ: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। मिथुन: उलझनों से घिरे रहेंगे। मन अशांत रहेगा। कर्क: पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सिंह: भाग्य साथ देगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कन्या: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खानपान में सावधानी रखें। तुला: फालतू विवाद से दूर रहें। मानसिक तनाव हो सकता है। वृश्चिक: नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन। धनु: कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मकर: निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ: अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रेमी जन से भेंट संभव है। मीन: खर्चे बढ़ सकते हैं। योजना बनाकर काम करें।
Read more
Daily Horoscope

2 जून 2025 – सोमवार | Monday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): नया इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। तनाव से दूर रहें। वृषभ (Taurus ♉️): कार्य में गति आएगी। मित्रों से मदद मिलेगी। मिथुन (Gemini ♊️): आज थोड़े भावुक हो सकते हैं। संयम से निर्णय लें। कर्क (Cancer ♋️): कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। परिवार से भी सहयोग रहेगा। सिंह (Leo ♌️): धन खर्च बढ़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। कन्या (Virgo ♍️): व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। तुला (Libra ♎️): प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वृश्चिक (Scorpio ♏️): मानसिक शांति बनी रहेगी। नया संपर्क काम आएगा। धनु (Sagittarius ♐️): किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। मकर (Capricorn ♑️): आर्थिक मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। कुंभ (Aquarius ♒️): बिजनेस में नए अवसर आएंगे। कोई बड़ी डील संभव है। मीन (Pisces ♓️): विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।
Read more
Daily Horoscope

1 जून 2025 – रविवार | Sunday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): थोड़ा आलस्य महसूस करेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। वृषभ (Taurus ♉️): संपत्ति संबंधी निर्णयों में फायदा होगा। संतान से सहयोग मिलेगा। मिथुन (Gemini ♊️): मन में थोड़ी उलझन रहेगी। ध्यान और योग लाभदायक रहेंगे। कर्क (Cancer ♋️): दूसरों की बातों में ना आएं। शांत रहना ही अच्छा रहेगा। सिंह (Leo ♌️): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से लाभ होगा। कन्या (Virgo ♍️): लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। तुला (Libra ♎️): उधार देने से बचें। किसी वरिष्ठ से टकराव हो सकता है। वृश्चिक (Scorpio ♏️): आज का दिन आत्मविश्लेषण में बिताएं। सेहत में सुधार होगा। धनु (Sagittarius ♐️): भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। मकर (Capricorn ♑️): परिवार के साथ समय बिताएं। रिश्तों में मधुरता आएगी। कुंभ (Aquarius ♒️): संबंधों में पारदर्शिता रखें। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मीन (Pisces ♓️): लेखन, कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से आनंद मिलेगा।
Read more
Daily Horoscope

31 मई 2025 – शनिवार | Saturday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। मेहनत का फल मिलेगा। वृषभ (Taurus ♉️): पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन (Gemini ♊️): साझेदारी से लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। कर्क (Cancer ♋️): मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम में सकारात्मकता आएगी। सिंह (Leo ♌️): साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत। कन्या (Virgo ♍️): स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। तुला (Libra ♎️): रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय में अचानक लाभ मिल सकता है। वृश्चिक (Scorpio ♏️): पुराने कार्य पूरे होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। धनु (Sagittarius ♐️) :घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मकर (Capricorn ♑️): काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुंभ (Aquarius ♒️): नई नौकरी या पदोन्नति के योग हैं। खुद पर भरोसा रखें। मीन (Pisces ♓️): धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुरु या बड़ों का सहयोग मिलेगा।
Read more
Daily Horoscope

30 मई 2025 – शुक्रवार | Friday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। वृषभ (Taurus ♉️): प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। मनचाहा निर्णय मिलेगा। मिथुन (Gemini ♊️): दिमागी तनाव रह सकता है। संयम बनाए रखें। कर्क (Cancer ♋️): कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सिंह (Leo ♌️): निर्णय सोच-समझकर लें। वाहन से सावधानी रखें। कन्या (Virgo ♍️): शिक्षा और करियर में प्रगति होगी। नए अवसर मिलेंगे। तुला (Libra ♎️): जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। नई डील संभव है। वृश्चिक (Scorpio ♏️): स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बौद्धिक कार्य में रुचि होगी। धनु (Sagittarius ♐️): मित्रों से सहयोग मिलेगा। पैसों का लेन-देन सोचकर करें। मकर (Capricorn ♑️): ऑफिस में प्रमोशन का संकेत। घर में सुकून मिलेगा। कुंभ (Aquarius ♒️): रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। बिजनेस में फायदा होगा। मीन (Pisces ♓️): धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
Read more
Daily Horoscope

29 मई 2025 – गुरुवार | Thursday |दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): खुद पर भरोसा रखें। पुराने काम पूरे होंगे। हेल्थ पर ध्यान दें। वृषभ (Taurus ♉️): धन लाभ का योग है। कोई रुका काम आज पूरा हो सकता है। मिथुन (Gemini ♊️): नए रिश्ते बन सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। कर्क (Cancer ♋️): परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें। सिंह (Leo ♌️): नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऑफिस में तारीफ मिलेगी। कन्या (Virgo ♍️): छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। तुला (Libra ♎️): प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वृश्चिक (Scorpio ♏️): खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत को नजरअंदाज़ न करें। धनु (Sagittarius ♐️): कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। मकर (Capricorn ♑️): पुराने संपर्क काम आएंगे। भूमि-संपत्ति से फायदा हो सकता है। कुंभ (Aquarius ♒️): कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। मीन (Pisces ♓️): पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
Read more
Daily Horoscope

28 मई 2025 – बुधवार | Wednesday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। वृषभ (Taurus ♉️): पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। निवेश से लाभ मिलेगा। मिथुन (Gemini ♊️): थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत से बचें। ध्यान और मेडिटेशन करें। कर्क (Cancer ♋️): प्रेम जीवन में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। सिंह (Leo ♌️): आपका रचनात्मक पक्ष उभरेगा। किसी पुराने काम का फायदा मिलेगा। विद्यार्थी सफल होंगे। कन्या (Virgo ♍️): दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। शांत रहें। तुला (Libra ♎️): समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। घर में खुशियाँ रहेंगी। वृश्चिक (Scorpio ♏️): थोड़ी मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यापार में सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से खबर आ सकती है। धनु (Sagittarius ♐️): यात्रा का योग है। नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। धन लाभ के संकेत हैं। मकर (Capricorn ♑️): करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ (Aquarius ♒️): पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। तनाव दूर होगा। नया आइडिया लाभ देगा। मीन (Pisces ♓️): आज कला या साहित्य में रुचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी।
Read more
1 3 4 5 6 7 10

Editor's Picks

जबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ता

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जबलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI ने सांकेतिक अर्थी यात्रा निकाली, जबकि शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। अर्थी यात्रा को पुलिस ने रोका NSUI कार्यकर्ताओं की अर्थी यात्रा सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर महाकौशल महाविद्यालय की ओर बढ़ रही थी। पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 21 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। 48 घंटे में इस्तीफे की मांग NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं दिया गया तो NSUI, यूथ कांग्रेस और अन्य सहयोगी संगठन और बड़ा आंदोलन करेंगे। मालवीय चौक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन शाम को मालवीय चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के विरोध में पोस्टर जलाने की कोशिश की गई, जिसे रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दो बार वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता मशाल लेकर अंजुमन स्कूल की ओर बढ़े, जबकि अन्य मालवीय चौक पर दोबारा एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है तथा शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया, हालांकि देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्त

बिलासपुर के वरिष्ठ स्काउटर राजेश सोंथालिया को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य संघ का सहायक राज्य आयुक्त (Assistant State Commissioner) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। राजेश सोंथालिया की नियुक्ति राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा पर की गई है। स्काउट आंदोलन में उनकी वर्षों की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। निभाएंगे अहम जिम्मेदारी सहायक राज्य आयुक्त के रूप में राजेश सोंथालिया अब प्रदेशभर में स्काउट गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान राजेश सोंथालिया शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्काउट आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि अब उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि सरकार से बातचीत के लिए नहीं जाएगा। यदि सरकार बातचीत चाहती है तो उसे खुद जंतर-मंतर आना होगा। अभिजीत दीपके ने संसद मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से माफी भी मांगी और कहा कि जिन लोगों को कानूनी सहायता की जरूरत है, वे CJP की लीगल टीम से संपर्क करें। सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनमें खून की कमी के लक्षण हैं, लेकिन उनका अनशन 24वें दिन भी जारी है। विपक्षी नेताओं ने जताया समर्थन मंगलवार को जंतर-मंतर पर कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता आंदोलन के समर्थन में पहुंचे। इनमें उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे। शाम होते-होते प्रदर्शन स्थल पर भीड़ फिर बढ़ गई। धरने में वे प्रदर्शनकारी भी शामिल हुए, जो एक दिन पहले संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई में घायल हुए थे। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी रिहा दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है। इसके बाद CJP ने पुलिस मुख्यालय के सामने प्रस्तावित धरना रद्द कर दिया। वहीं, संसद मार्च के दौरान बर्गर खाते नजर आए CJP प्रवक्ता विजेता दाहिया को संगठन ने पद से हटा दिया। इस पर दाहिया ने वीडियो जारी कर कहा कि यदि किसी को भूख लगेगी तो वह खाना जरूर खाएगा। दिनभर के प्रमुख अपडेट्स अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की

राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हिरासत के विरोध में मंगलवार रात छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर के लोकभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। दरअसल, दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध दिल्ली में हुए प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को बस में बैठाकर एयरपोर्ट की ओर ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया। कांग्रेस की प्रमुख मांगें प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और भजन-कीर्तन रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर भजन-कीर्तन किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए और गेट तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कई छात्रों ने आत्महत्या की है और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। वहीं, सुबोध हरितवाल ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

भोपाल में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान वैवाहिक विवादों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने सबका ध्यान खींचा। एक मामले में सरकारी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के बाद पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की, जबकि दूसरे मामले में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। 20 साल बाद पत्नी ने मांगा तलाक पहले मामले में सरकारी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर महिला ने शादी के करीब 20 साल बाद महिला आयोग में पति के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक लेनदेन से जुड़े आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सुनवाई के दौरान वह स्वयं उपस्थित नहीं हुईं। सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पति आयोग के सामने पेश हुए और कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी बिना बताए बेटे को लेकर मायके चली गई और तब से अलग रह रही है। पति ने कहा कि दोनों का बेटा आईवीएफ तकनीक से हुआ है और यदि रिश्ते में लगातार प्रताड़ना होती तो ऐसा संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी के जाने के बाद उनकी मां को पैरालिसिस का दूसरा अटैक आया और अब इस उम्र में अकेले जीवन बिताना मुश्किल होगा। दूसरे मामले में पति-पत्नी के गंभीर आरोप दूसरे मामले में पति ने महिला आयोग के सामने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है। उसका दावा था कि इस संबंध में वह अदालत में दस्तावेज और सबूत भी प्रस्तुत कर चुका है। वहीं, पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जबरन गर्भपात कराने, निजी वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति का अपनी रिश्तेदारी की एक महिला के साथ संबंध है और ससुर ने भी उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। महिला ने आयोग को बताया कि शादी के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और वर्तमान में उसका खर्च मायके वाले उठा रहे हैं। दूसरी ओर, पति ने पत्नी के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में महिला आयोग ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.