आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGMore News“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”BREAKINGBreaking Newsहमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”BREAKINGBreaking NewsLPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिनBREAKINGBreaking NewsDelhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासाBREAKINGदेश-हरपलAmarnath यात्रा 2026: हाईटेक सुरक्षा कवच में होगी बाबा बर्फानी की यात्राBREAKINGदेश-हरपलHimachal में भूकंप के तीन झटकों से दहशत, कई मकान क्षतिग्रस्त; पालमपुर में अस्पताल की छत गिरीBREAKINGदेश-हरपलCJI Surya Kant London Event Row: विदेश में लेक्चर के बीच विवाद, भारत का सख्त रुखBREAKINGMore News“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”BREAKINGBreaking Newsहमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”BREAKINGBreaking NewsLPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिनBREAKINGBreaking NewsDelhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासाBREAKINGदेश-हरपलAmarnath यात्रा 2026: हाईटेक सुरक्षा कवच में होगी बाबा बर्फानी की यात्राBREAKINGदेश-हरपलHimachal में भूकंप के तीन झटकों से दहशत, कई मकान क्षतिग्रस्त; पालमपुर में अस्पताल की छत गिरीBREAKINGदेश-हरपलCJI Surya Kant London Event Row: विदेश में लेक्चर के बीच विवाद, भारत का सख्त रुख

NE

News Elementor

Latest Posts

अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित

रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। यह आदेश रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने की बात सामने आई। मामला 29 मई को सामने आया, जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बिक्री होती मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से अलग जाकर बातचीत की, जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हुए। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

सागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं और बंगाल की खाड़ी से बढ़ी नमी के असर से सागर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। देर रात शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई। बंडा क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने के बाद दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जबकि रात का पारा 30 डिग्री से गिरकर 22.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत महसूस हुई। शनिवार सुबह भी शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप जरूर निकली, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में उसकी तपिश कम रही। सुबह सागर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलने का अनुमान जताया है। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com
Read more

भोपाल की फैक्ट्री में भीषण आग, लकड़ी और केमिकल से रातभर धधकती रहीं लपटें

Bhopal के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शुभम एंटरप्राइजेस फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाईवुड, केमिकल और थिनर रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। नगर निगम की दमकल टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि शनिवार दोपहर तक फैक्ट्री के अंदर कई जगह आग सुलगती रही। रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर, गोविंदपुरा, कोलार, बैरागढ़, फतेहगढ़, आईएसबीटी और कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए पानी के कई टैंकर भी लगाए गए। सुबह करीब 9 बजे तक आग की बड़ी लपटों पर काबू पाया गया, लेकिन लकड़ी और केमिकल की वजह से अंदर आग लगातार सुलगती रही। फैक्ट्री में बनते हैं दरवाजे और ब्लैक बोर्ड जानकारी के मुताबिक, शुभम एंटरप्राइजेस में प्लाईवुड, लकड़ी के दरवाजे और ब्लैक बोर्ड बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी का सामान और ज्वलनशील केमिकल रखा था। इसी वजह से पानी डालने के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पा रही थी। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद से फैक्ट्री का हिस्सा तोड़ा गया। इसके बाद लकड़ी को अलग-अलग कर आग बुझाने का काम किया गया। आसपास की फैक्ट्रियों को बचाया गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के आसपास तीन से चार अन्य फैक्ट्रियां भी मौजूद थीं। आग उन तक न पहुंचे, इसके लिए दमकलकर्मियों ने लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने में करीब 100 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायतों का अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैली

Bilaspur में नशे और अवैध शराब के खिलाफ अब ग्राम पंचायतें भी सक्रिय हो गई हैं। जिला मुख्यालय से सटे ढेका ग्राम पंचायत में गुरुवार को सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से शराब और नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक ढेका ग्राम पंचायत के सरपंच मनीष घोरे और अन्य जनप्रतिनिधि गांव में लगातार नशामुक्ति अभियान चला रहे हैं। वे ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव समझा रहे हैं और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। यह अभियान लालखदान महमंद से लगे ढेका पंचायत क्षेत्र में हाईवे किनारे ढाबों और दुकानों में चल रही अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। “अवैध दारू-गांजा बंद करो” के लगे नारे रैली के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने “अवैध दारू-गांजा बंद करो” के नारे लगाए। सरपंच मनीष घोरे ने ग्रामीणों से हाथ जोड़कर अपील की कि गांव को नशामुक्त बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो पंचायत किसी भी आरोपी का समर्थन नहीं करेगी। अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ढाबों, चाय-नाश्ते की दुकानों और ठेलों की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे कारोबारियों को तुरंत अवैध गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सूचना देने की अपील ग्रामीणों को बताया गया कि नशे की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस और ग्राम पंचायत को दें। यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह की पहल से जुड़कर चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, AAP ने सरकार को लिखा पत्र

Chhattisgarh में D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मामला फिर गरमा गया है। Aam Aadmi Party ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 10 जून तक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई, तो 11 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को पत्र लिखा है। 2300 पद खाली होने का दावा उत्तम जायसवाल ने दावा किया कि राज्य में सहायक शिक्षक के करीब 2300 पद खाली हैं। इनमें करीब 1600 पद आदिवासी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से जुड़े बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पात्र अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 153 दिनों से जारी है प्रदर्शन D.Ed अभ्यर्थी पिछले 153 दिनों से रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि नौकरी नहीं मिलने से वे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। AAP नेता ने कहा कि अभ्यर्थी लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। कोर्ट के आदेश का भी दिया हवाला उत्तम जायसवाल ने पत्र में दावा किया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए जल्द नियुक्ति देनी चाहिए। आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी का आरोप पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को कई बार गिरफ्तार किया गया। AAP का कहना है कि आंदोलनकारियों को तीन बार जेल भेजा गया और चार दिन तक हिरासत में रखा गया। इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखा। “सरकार जल्द फैसला ले” उत्तम जायसवाल ने कहा कि नियुक्ति में लगातार देरी के कारण कई अभ्यर्थी मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने इसे सामाजिक और मानवीय संकट बताते हुए सरकार से संवेदनशील निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 जून तक नियुक्ति नहीं हुई, तो 11 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

सागर में शिवरात्रि जुलूस में हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

Sagar जिले के देवरी में शिवरात्रि जुलूस के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी 19 वर्षीय मयंक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। शिव बारात में हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को देवरी थाना क्षेत्र में शिव बारात निकाली जा रही थी। इसी दौरान जुलूस में तलवार लाने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि मयंक यादव, देव उर्फ देवरा यादव और ओम यादव ने कार्यक्रम के आयोजक अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी पर हमला कर दिया। आयोजक पर चाकू से किया हमला हमले के दौरान मयंक यादव ने अनिल पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत देवरी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सागर रेफर कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। मामले में एक नाबालिग आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार को लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मयंक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। एक आरोपी अब भी फरार पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी ओम यादव अभी भी फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

जबलपुर में किसान को मारी गोली, पुरानी रंजिश में कट्टे से किया हमला

Jabalpur जिले के पाटन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किसान को गोली मार दी गई। ग्राम खमदेही में खेत जा रहे किसान पर बाइक सवार युवक ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली किसान के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। खेत जाते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार, खमदेही गांव निवासी धर्मेंद्र रैकवार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर बाइक से पहुंचे रामनारायण पटेल ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली धर्मेंद्र के पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छह महीने पुरानी रंजिश गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले रामनारायण के खेत में काम करने वाले कर्मचारियों से उसका विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह बघेल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा नजर आ रहा है। टीआई गोपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि धर्मेंद्र खेत जाने से पहले गांव के नए सामुदायिक केंद्र में पानी डालने के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और मौका मिलते ही गोली चला दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more
Gwalior Crime News: उधार के पैसे मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 4 महीने बाद दर्ज हुई FIR

Gwalior Crime News: उधार के पैसे मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 4 महीने बाद दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के Gwalior से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक महिला ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसा युवक करीब चार महीने तक अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज के बाद अब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पैसे मांगने पर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, युवक ने महिला को कुछ समय पहले उधार पैसे दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पेट्रोल डालकर युवक को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रहा युवक घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका लंबे समय तक इलाज चला। करीब चार महीने तक अस्पताल में रहने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। अब दर्ज कराई शिकायत इलाज पूरा होने के बाद युवक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जुटी जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्याय की उम्मीद चार महीने तक दर्द और इलाज का सामना करने के बाद युवक अब न्याय की उम्मीद कर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि छोटे विवाद भी कभी-कभी गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read more
Twisha Case Update: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने पूछताछ करेगी जांच एजेंसी

Twisha Case Update: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने पूछताछ करेगी जांच एजेंसी

Twisha case में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की जांच कर रही CBI को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने अभिनेत्री के पति और सास को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी दोनों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़े अहम सवालों के जवाब मिल सकें। CBI अधिकारियों का मानना है कि संयुक्त पूछताछ से घटना के दिन और उससे पहले की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। जांच एजेंसी कई बिंदुओं पर दोनों के बयानों का मिलान भी करेगी। आखिरी घंटों का होगा वर्चुअल रीक्रिएशन मामले की तह तक पहुंचने के लिए CBI आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। जांच एजेंसी अभिनेत्री के जीवन के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करने की तैयारी में है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि घटना से पहले घर के अंदर क्या-क्या हुआ था और कौन-कौन सी गतिविधियां हुई थीं। आमने-सामने पूछताछ से खुल सकते हैं नए राज CBI का मानना है कि पति और सास से अलग-अलग पूछताछ के दौरान कई जानकारियां सामने आई हैं। अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल पूछे जाएंगे। इससे बयानों में किसी तरह के विरोधाभास या नई जानकारी सामने आने की संभावना है। डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच जांच एजेंसी मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है। परिवार और फैंस को जांच रिपोर्ट का इंतजार ट्विशा केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभिनेत्री के परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसक भी मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। CBI का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ और तकनीकी जांच से इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की जांच कर रही CBI को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने अभिनेत्री के पति और सास को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी दोनों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़े अहम सवालों के जवाब मिल सकें। CBI अधिकारियों का मानना है कि संयुक्त पूछताछ से घटना के दिन और उससे पहले की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। जांच एजेंसी कई बिंदुओं पर दोनों के बयानों का मिलान भी करेगी। आखिरी घंटों का होगा वर्चुअल रीक्रिएशन मामले की तह तक पहुंचने के लिए CBI आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। जांच एजेंसी अभिनेत्री के जीवन के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करने की तैयारी में है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि घटना से पहले घर के अंदर क्या-क्या हुआ था और कौन-कौन सी गतिविधियां हुई थीं। आमने-सामने पूछताछ से खुल सकते हैं नए राज CBI का मानना है कि पति और सास से अलग-अलग पूछताछ के दौरान कई जानकारियां सामने आई हैं। अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल पूछे जाएंगे। इससे बयानों में किसी तरह के विरोधाभास या नई जानकारी सामने आने की संभावना है। डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच जांच एजेंसी मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है। परिवार और फैंस को जांच रिपोर्ट का इंतजार ट्विशा केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभिनेत्री के परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसक भी मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। CBI का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ और तकनीकी जांच से इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read more
MP Teachers News: 1.5 लाख शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 1 साल का अतिरिक्त समय

MP Teachers News: 1.5 लाख शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 1 साल का अतिरिक्त समय

MP के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य होगा। हालांकि राहत देते हुए कोर्ट ने पात्रता परीक्षा पास करने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आवश्यक योग्यता और पात्रता परीक्षा बेहद जरूरी है। क्या है पूरा मामला? मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्होंने अभी तक TET परीक्षा पास नहीं की है। इस मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर TET पास करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देना सरकार और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में पात्रता परीक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी माना कि कई शिक्षक लंबे समय से सेवा दे रहे हैं, इसलिए उन्हें राहत देते हुए TET पास करने के लिए एक वर्ष का अतिरिक्त समय दिया गया है। 1.5 लाख शिक्षकों पर पड़ेगा असर इस फैसले का असर मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों पर पड़ेगा। अब उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर TET परीक्षा पास करनी होगी। यदि शिक्षक तय समय में पात्रता परीक्षा पास नहीं करते हैं, तो उनके भविष्य को लेकर प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। पात्रता परीक्षा से यह सुनिश्चित होगा कि बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक आवश्यक शैक्षणिक मानकों को पूरा करते हों। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि शिक्षक तय समय सीमा के भीतर TET परीक्षा पास कर पाते हैं या नहीं।
Read more
1 4 5 6 7 8 94

Editor's Picks

“श्रीराम कृष्णन का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”

“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”

तकनीकी दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।Sriram krishnan ने घोषणा की है कि वे डोनाल्ड ट्रंप के AI पॉलिसी सलाहकार पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वे अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए इस जिम्मेदारी को आगे जारी रखना संभव नहीं होगा। श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति और तकनीकी सलाह के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान AI से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। उनके इस फैसले के बाद टेक और पॉलिसी जगत में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे निजी निर्णय बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इससे AI नीति से जुड़ी टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से आगे की योजनाओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”

हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”

jantar-mantar पर एक कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दीपके ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भले ही सोशल मीडिया या प्लेटफॉर्म से उनकी पोस्ट हटा दी जाए, लेकिन उनकी आवाज और विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता। अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, लेकिन हमें मिटाया नहीं जा सकता।” उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और माहौल काफी गरम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में विचारों को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन लोग अब पहले से ज्यादा जागरूक हैं और सच को सामने लाने से नहीं डरते। जंतर-मंतर पर हुई इस सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जहां वक्ताओं ने अपने विचार रखे और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर अपनी चिंता भी जताई। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक बयान के रूप में देख रहे हैं।
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

LPG Price Hike: देश में एक बार फिर महंगाई का असर रसोई गैस पर देखने को मिला है। घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, जिससे आम परिवारों का बजट और बिगड़ सकता है। कितना हुआ LPG सिलेंडर महंगा? नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब पहले से ₹29 महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर घरेलू रसोई खर्च को प्रभावित करेगी। आम लोगों पर असर LPG के दाम बढ़ने से मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर सीधा आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले से ही महंगाई से परेशान लोगों के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों का फैसला तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर LPG कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी बदलाव के तहत यह नई कीमतें लागू की गई हैं। आगे क्या हो सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ती रहीं, तो आने वाले महीनों में LPG के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
IND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिन

IND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिन

IND vs AFG टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दिन के अंत तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। केएल राहुल और शुभमन गिल का शानदार शतक पहले दिन भारत की ओर से केएल राहुल और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पारी को मजबूती दी। उनकी साझेदारी ने टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन और ऋषभ पंत का अहम योगदान युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी शानदार अर्धशतक लगाए। दोनों ने तेज रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की मजबूत शुरुआत पहले दिन भारत की शुरुआत बेहद अच्छी रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भी टीम ने शानदार वापसी की और पूरे दिन अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अब नजर दूसरे दिन पर भारत की कोशिश होगी कि दूसरे दिन बड़ी बढ़त हासिल की जाए और अफगानिस्तान पर मैच में पूरी तरह दबाव बनाया जाए।
Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासा

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासा

Delhi के मालवीय नगर इलाके में हुए होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जांच के दौरान सामने आया है कि होटल में काम करने वाले रसोइये की लापरवाही इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। इसी आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? यह हादसा कुछ दिन पहले उस समय हुआ जब होटल में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला कि सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी। आग तेजी से फैली और कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। लापरवाही की ओर इशारा पुलिस और फायर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि रसोइये की ओर से बरती गई लापरवाही ने हालात को और गंभीर बना दिया। हालांकि, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। जांच जारी, और गिरफ्तारी संभव अधिकारियों का कहना है कि इस केस में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। लोगों में गुस्सा और दुख इस हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.