आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, 27% OBC आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27% OBC आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है। राहुल गांधी ने 22 सितंबर को लिखे इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के चलते लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का मामला भी शामिल था। 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी राहुल गांधी के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने संबंधित परीक्षाएं पास करने के साथ चयन प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हालांकि, 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड रखा गया है। पत्र में दावा किया गया है कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि लंबे इंतजार के कारण युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राहुल बोले- सभी दलों ने 27% आरक्षण का समर्थन किया था राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि 27% OBC आरक्षण को सभी दलों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था, लेकिन इसके बावजूद मामले का समाधान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने और 27% OBC आरक्षण लागू करने के साथ सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। राहुल गांधी ने लिखा कि चार साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं का समय अब और बर्बाद नहीं होना चाहिए। इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में उठा था मुद्दा 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने सरकारी परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। छात्रा ने बताया था कि भर्ती प्रक्रिया में 13% नियुक्तियां कानूनी विवाद के चलते रोकी गई हैं। इसी मुद्दे का उल्लेख राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में किया है। CM मोहन यादव ने कही थी तथ्यों के साथ संवाद की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि शिक्षा और युवाओं जैसे विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ संवाद होना चाहिए। अब राहुल गांधी के पत्र के बाद 27% OBC आरक्षण और लंबित नियुक्तियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
Read more

आष्टा में बाबा रामदेव की दसवीं का पर्व मनाया गया, पार्वती नगर और अलीपुर में निकली शोभायात्रा

आष्टा में सोमवार को बाबा रामदेव की दसवीं का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्वती नगर और अलीपुर क्षेत्र में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजबंधु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पार्वती नगर और अलीपुर में निकली शोभायात्रा बाबा रामदेव की दसवीं के अवसर पर पार्वती नगर और अलीपुर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पार्षद राजकुमार मालवीय और घनश्याम जांगड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। सई कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भंडारे पर्व के अवसर पर नगर के अलग-अलग बाबा रामदेव मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन किए गए। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारे आयोजित हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। बुधवारा गंज स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, गुलाब बाई ठाकुर और विशेष सहयोगी महेश राठी ने दर्शन किए। सभी ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Read more

उज्जैन महाकाल मंदिर में दिल्ली की महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप, बेटी के सामने बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

महाकाल मंदिर में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 16 सितंबर को 13 साल की बेटी के सामने गार्ड्स ने उनके साथ मारपीट की, बाल खींचे और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बेटी के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है। महिला श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर पूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने महाकाल थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। धर्मशाला में कमरे की जानकारी लेने पर विवाद शुरू प्रेरणा गर्ग के मुताबिक, वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। महिला का कहना है कि कर्मचारियों ने कमरे खाली नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पूछा कि चेक-आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना है या नहीं। आरोप है कि कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिसर में बैठकर ऑनलाइन होटल तलाश रही थीं प्रेरणा के अनुसार, धर्मशाला में कमरा नहीं मिलने पर वह परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाशने लगीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि कारण पूछने पर गार्ड्स ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने मोबाइल फोन से घटना रिकॉर्ड करने की कोशिश की, जिसके बाद एक गार्ड ने कथित तौर पर उन्हें धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और बाल खींचे गए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी किए जाने का दावा किया है। ट्रेन का समय होने के कारण समिति में शिकायत नहीं कर सकीं प्रेरणा गर्ग ने बताया कि ट्रेन का समय होने के कारण वह मंदिर समिति में लिखित शिकायत नहीं दे सकीं। हालांकि, उन्होंने महाकाल थाने में मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने घटना का वीडियो जारी कर मामले की जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महिला श्रद्धालु की ओर से मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति को प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन समिति को अब तक प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जून में भी श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ था विवाद इससे पहले 11 जून 2026 को महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। बताया गया था कि दो युवक बैरिकेड पार कर दूसरी लाइन में पहुंच गए थे। गार्ड द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। अगस्त में महाकाल लोक में भी सामने आया था विवाद अगस्त 2026 में महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वीडियो में महाकाल लोक की सप्त ऋषि की मूर्तियों के पास एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच विवाद दिखाई दे रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने की बात सामने आई थी।
Read more

सागर में जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा पुलिस एक्शन, बंडा थाना और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बंडा विकासखंड में सामने आए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की जगह पुलिस लाइन से नए स्टाफ की तैनाती की गई है। इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी का पुलिस स्टाफ बड़े स्तर पर बदल गया है। पहले भी हो चुकी है पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जहरीली शराबकांड के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस लाइन से नए कर्मचारियों की तैनाती जारी आदेश के अनुसार, बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्ना लाल धुर्वे, आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई रामू प्रजापति, शिवम दुबे सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को बंडा थाना भेजा गया है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में मामूली बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी में नई टीम की तैनाती कर दी गई है।
Read more
Bhopal Crime: चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त पर आरोप

Bhopal Crime: चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त पर आरोप

भोपाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चलती बाइक पर पीछे बैठे दोस्त ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइक चल रही थी, तभी पीछे बैठे युवक ने कथित तौर पर अपने साथ बैठे युवक पर गोली चला दी। घटना के बाद बाइक सवारों में अफरा-तफरी मच गई। सिर के पास से की फायरिंग का आरोप पुलिस के सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीछे बैठे दोस्त ने बेहद करीब से गोली चलाई। फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही साथ मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की है। हत्या के पीछे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आपसी विवाद सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी दोस्त की भूमिका की जांच घटना के समय बाइक पर मौजूद दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किस वजह से हुई और घटना से पहले तीनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। भोपाल में वारदात से मचा हड़कंप चलती बाइक पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read more
US Middle East Alert: दूतावासों को Security Alert, Trump समय से पहले White House लौटे

US Middle East Alert: दूतावासों को Security Alert, Trump समय से पहले White House लौटे

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अमेरिका के कई दूतावासों की ओर से सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं। इन एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों को हालात पर नजर रखने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। Trump ने Camp David का दौरा बीच में छोड़ा इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने तय कार्यक्रम से पहले Camp David से वापस White House लौट आए। रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप को वहां रात रुकना था, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया और Washington लौट आए। उनके अचानक लौटने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब मिडिल-ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, ट्रंप के जल्दी लौटने का आधिकारिक कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। इसलिए इसे सीधे किसी संभावित सैन्य कार्रवाई से जोड़ना जल्दबाजी होगी। Saudi Arabia पर Houthi हमले के बाद बढ़ी चिंता यह घटनाक्रम Saudi Arabia की राजधानी Riyadh पर Houthi मिसाइल और ड्रोन हमले की खबरों के बाद सामने आया है। Saudi अधिकारियों के अनुसार, एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया। Houthis ने Riyadh में कुछ संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का दावा भी किया है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी चेतावनियां बढ़ाई गई हैं। अमेरिका ने पहले भी मिडिल-ईस्ट में मौजूद अपने नागरिकों को स्थानीय दूतावास से मिलने वाले ताजा निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी है। ब्रिटिश एयरबेस से अमेरिकी विमानों की खबर इस बीच सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में ब्रिटेन के RAF Fairford एयरबेस से अमेरिकी सैन्य विमानों के उड़ान भरने का दावा किया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए इसे फिलहाल रिपोर्ट किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Read more

खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज, पुलिस ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

खंडवा। गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर खंडवा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना शुरू कर दिया है। जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने पंधाना में झांकी आयोजकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विसर्जन जुलूस के मार्ग और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और गोताखोर-रेस्क्यू व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित विभागों और आयोजकों के साथ समन्वय कर सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने को कहा गया है। पंधाना में झांकी आयोजकों की बैठक एएसपी शहर महेंद्र तारणेकर ने थाना पंधाना पहुंचकर गणेश उत्सव और आगामी प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने झांकी आयोजकों को जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने के निर्देश दिए। आयोजकों से कहा गया कि जुलूस में अनुशासन बनाए रखें और झांकी या वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को उस पर न बैठाएं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल भी तय नियमों के अनुसार करने को कहा गया। पुलिस ने आयोजकों से विवादित गतिविधियों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर दिए निर्देश बैठक के बाद एएसपी तारणेकर ने कस्बा पंधाना में गणेश विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान यातायात सुचारू रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने को भी कहा गया। विसर्जन स्थलों पर प्रकाश और रेस्क्यू व्यवस्था की जांच जिले के छोटे-बड़े विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रतिमा विसर्जन के दौरान अव्यवस्था रोकने के लिए विशेष इंतजामों की समीक्षा की गई। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। पानी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की व्यवस्था की भी जांच की गई। संबंधित विभागों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित स्थानों पर ही प्रतिमा विसर्जित करने की अपील पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है। साथ ही नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
Read more

बिलासपुर का पहला कन्वेंशन सेंटर अब तक अधूरा, कमिश्नर ने 30 सितंबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

बिलासपुर। शहर का पहला सर्वसुविधायुक्त कन्वेंशन सेंटर अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। 28 जून को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर के अधूरे विकास कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी स्थित कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को 30 सितंबर तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। फिलहाल सेंटर में अंतिम चरण का निर्माण और फिनिशिंग का काम जारी है। स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट अब भी अधूरे स्मार्ट सिटी योजना के तहत बिलासपुर में शुरू की गई कई परियोजनाएं तय समय-सीमा बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी हैं। इनमें प्रमुख प्रोजेक्ट शामिल हैं: 28 जून के निरीक्षण के दौरान भी कन्वेंशन सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग और एसटीपी सहित कई निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई थी। निगम प्रशासन ने समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही थी। डेडलाइन के बाद भी निर्माण कार्य में देरी अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि कुछ ठेकेदार कम दर पर काम हासिल करने के बाद निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाते। डेडलाइन निकलने के बाद निगम की ओर से जारी नोटिसों का समय पर जवाब नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। पेनाल्टी का प्रावधान होने के बावजूद निर्माण कार्यों की रफ्तार में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात कही जा रही है। इससे आम लोगों को परियोजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है। कन्वेंशन सेंटर की कुर्सियों को लेकर भी हुआ था विवाद कन्वेंशन सेंटर में सिटिंग अरेंजमेंट में बदलाव के प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा हुई थी। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (तकनीकी) एसपी साहू के अनुसार, पूर्ववर्ती शासनकाल में ऑडिटोरियम में 650 की जगह 1,000 कुर्सियां लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, उनके मुताबिक यह बदलाव मूल डिजाइन में शामिल नहीं था, इसलिए स्मार्ट सिटी की ओर से इसे अस्वीकृत कर दिया गया। एक ही परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक के अनुसार, कन्वेंशन सेंटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक ही परिसर में शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकें। भवन के संचालन और रखरखाव के खर्च का दबाव कम करने के लिए दुकानों और हॉल का किराया तय किया जा रहा है। इससे सालाना करीब 1 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है। कन्वेंशन सेंटर में क्या-क्या होगा? फ्लोर प्रस्तावित सुविधा ग्राउंड फ्लोर 16 दुकानें फर्स्ट फ्लोर 16 दुकानें और कार्यालय के लिए जगह सेकेंड फ्लोर 500 सीटों वाली लाइब्रेरी थर्ड फ्लोर 650 सीटों वाला ऑडिटोरियम कोनी क्षेत्र में करीब 29.51 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। नालंदा परिसर का भी किया निरीक्षण नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने मधुबन में निर्माणाधीन नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और इंजीनियरों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने को कहा, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
Read more

सागर में बस और कार की भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की मौत; दो कारोबारी शामिल, एक घायल की हालत गंभीर

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास शनिवार को यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में बंडा निवासी एसी-कूलर कारोबारी प्रशांत जैन और कृषि उपकरण कारोबारी निर्मल उर्फ मुन्ना जैन शामिल हैं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पेट्रोल पंप से निकलते समय हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बहेरिया स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल भरवाकर मुख्य मार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा उतरी। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में एक घायल की मौत हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को मकरोनिया के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य घायल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार हरियाणा पासिंग की थी। एक घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी 1. प्रशांत जैन (46 वर्ष):बंडा निवासी प्रशांत जैन एसी और कूलर इलेक्ट्रॉनिक कारोबार से जुड़े थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। 2. निर्मल उर्फ मुन्ना जैन (62 वर्ष):रामपुरा वार्ड निवासी निर्मल जैन कृषि उपकरणों का व्यापार करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे डॉक्टर हैं। 3. विकास (43 वर्ष):पिता का नाम जगदीश कुमार बताया गया है। वे हरियाणा के निवासी थे। 4. चौथा मृतक:चौथा मृतक भी हरियाणा निवासी बताया जा रहा है। उसकी इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस उसकी पूरी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। फरार बस चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच कर रही है।
Read more

सागर में तेज रफ्तार बस और कार की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; बस खंती में उतरी

बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में उतर गई। राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। बस चालक मौके से फरार टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खंती में चली गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
Read more
1 … 8 9 10 11 12 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.