आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Viksit Bharat

Viksit Bharat 2027: मध्यप्रदेश के युवाओं में दिखा उत्साह, 3.86 लाख ने कराया Online Registration

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर मध्यप्रदेश में Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में युवाओं की ऊर्जा, सोच और नए विचारों को देश के विकास से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। युवाओं को अपनी बात रखने और नए आइडिया सामने रखने के लिए अलग-अलग मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। MP में 3.86 लाख से ज्यादा युवाओं ने कराया Registration मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की भागीदारी काफी अधिक रही है। इस साल भी युवाओं में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक 3 लाख 86 हजार से ज्यादा युवाओं ने Online Registration कराया है। अधिकारियों और आयोजकों को उम्मीद है कि यह आंकड़ा आगे बढ़कर करीब 6 लाख तक पहुंच सकता है। युवाओं की भागीदारी अलग-अलग चरणों में सुनिश्चित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। Tribal Leadership से Inclusive Development तक फोकस मध्यप्रदेश के लिए इस बार कुछ खास विषय तय किए गए हैं। इनमें Tribal Leadership, Natural Resources और Inclusive Development प्रमुख हैं। इसके अलावा युवा Youth Parliament, Cultural Activities और Innovate for Bharat जैसी श्रेणियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम का मकसद केवल युवाओं को जोड़ना नहीं, बल्कि उनकी सोच और नए प्रयोगों को देश के विकास से जोड़ना है। युवाओं के Ideas को मिलेगा बड़ा Platform विश्वास सारंग ने कहा कि युवा हमेशा से बदलाव और नई सोच के प्रतीक रहे हैं। उनके भीतर कई ऐसे विचार होते हैं, जिन्हें सही मंच मिलने पर बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के विचारों और सुझावों को PPT और अन्य माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को अपनी सोच सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखने का मौका मिलेगा। Technology को बताया महत्वपूर्ण मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में Technology की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में तकनीक के साथ युवाओं की रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता देश को नई दिशा देने में मदद कर सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और अपने आसपास की समस्याओं के समाधान से जुड़े नए विचार सामने लाएं। Swami Vivekananda Jayanti पर होगा समापन Viksit Bharat Young Leaders Dialogue का अंतिम कार्यक्रम Swami Vivekananda Jayanti के अवसर पर दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अंतिम चरण में चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा इस अभियान में लगातार सक्रिय भागीदारी कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का हिस्सा बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

MP High Court का फैसला: नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली PIL खारिज, उत्तराधिकारी आने तक पद पर रहेंगे मौजूदा राज्यपाल

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं हो जाती और वे पदभार ग्रहण नहीं कर लेते, तब तक मौजूदा राज्यपाल अपने पद पर बने रह सकते हैं। यह फैसला जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने सुनाया। याचिका जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमए खान ने दायर की थी। राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने का दिया गया तर्क याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि मौजूदा राज्यपाल का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में उन्हें पद से हटाकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल का प्रभार सौंपा जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता की जनहित याचिका दायर करने की पात्रता और सामाजिक साख से जुड़े पहलुओं पर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने ‘मध्य प्रदेश हाईकोर्ट नियम, 2008’ के तहत जनहित याचिका दायर करने के लिए जरूरी अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि और जनहितकारी मंशा (Bona fides) का पर्याप्त खुलासा नहीं किया। संविधान के अनुच्छेद 156(3) का हवाला मामले की संवैधानिक व्याख्या करते हुए कोर्ट ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 156(3) का उल्लेख किया। कोर्ट के अनुसार, राज्यपाल का सामान्य कार्यकाल पांच वर्ष होता है, लेकिन प्रावधान में यह स्पष्ट किया गया है कि नए उत्तराधिकारी के पदभार संभालने तक मौजूदा राज्यपाल पद पर बने रह सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में राज्यपाल का पद खाली रहने से किसी तरह का संवैधानिक संकट या शून्य पैदा न हो। सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का भी जिक्र हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के 1969 के कृष्णा बल्लभ सहाय बनाम जांच आयोग मामले का भी हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यपाल का पद रिक्त नहीं छोड़ा जा सकता। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नए राज्यपाल के आने तक पद पर बने रहना वैध है। इन संवैधानिक प्रावधानों और कानूनी तर्कों के आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका को विचार योग्य नहीं माना और उसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संविधान राज्य के संवैधानिक प्रमुख का पद खाली न रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
Read more

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, सुरक्षा के लिए 31 शर्तें लागू; 1500 स्वयंसेवक और 40 CCTV की व्यवस्था अनिवार्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 31 कड़ी शर्तें रखी गई हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हुई हत्या और उसकी जांच के लिए गठित जस्टिस जे.एस. वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को शर्तों की सूची सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। भीड़ प्रबंधन, मंच की सुरक्षा, प्रवेश-निकास, पार्किंग, तलाशी, चिकित्सा और आपातकालीन निकासी की जिम्मेदारी आयोजकों को सौंपी गई है। 1500 स्वयंसेवक होंगे तैनात, 500 महिला स्वयंसेवक अनिवार्य पुलिस के निर्देशों के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल को अधिकतम 2 हजार लोगों की क्षमता वाले सेक्टरों में बांटना होगा। प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी और पर्याप्त गैंगवे की व्यवस्था करनी होगी। आयोजकों को अपेक्षित भीड़ का पुरुष-महिला संख्या के आधार पर शपथ-पत्र देना होगा। कार्यक्रम में कम से कम 1500 स्वयंसेवक तैनात करने होंगे, जिनमें 500 महिला स्वयंसेवक शामिल होंगी। 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार, 40 CCTV से निगरानी कार्यक्रम स्थल पर कम से कम 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार बनाने होंगे। प्रत्येक द्वार की चौड़ाई न्यूनतम 6 मीटर रखनी होगी। सुरक्षा जांच के लिए 20 DFMD और 30 से 40 HHMD लगाए जाएंगे। पूरे परिसर में कम से कम 40 नाइट-विजन CCTV कैमरे लगाने होंगे। इनकी रिकॉर्डिंग 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। मंच के सामने 30 फीट तक खाली रहेगा क्षेत्र मंच के सामने 25 से 30 फीट का D-एरिया खाली रखना होगा। इस क्षेत्र में केवल सुरक्षाकर्मियों को रहने की अनुमति होगी और डबल बैरिकेडिंग की जाएगी। मंच तक पहुंचने के लिए नियंत्रित रास्ता और पीछे अलग निकास की व्यवस्था करनी होगी। मंच से 30 मीटर के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा। पार्किंग से लेकर पंडाल तक आयोजकों की जिम्मेदारी पुलिस ने पंडाल को अग्निरोधी सामग्री से तैयार करने और संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन कॉरिडोर पूरी तरह खाली रखना होगा। पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। मुख्य मार्गों और रहवासी गलियों में पार्किंग पर रोक रहेगी। दूरस्थ पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक शटल सेवा की व्यवस्था आयोजकों को करनी होगी। हर 500 लोगों पर एक जल-बिंदु, 250 लोगों पर मोबाइल शौचालय कार्यक्रम स्थल पर दो डॉक्टर, चार पैरामेडिक और चार एंबुलेंस तैनात करनी होंगी। इनमें एक ALS एंबुलेंस शामिल होगी। नजदीकी अस्पताल के साथ आपातकालीन बेड के लिए समन्वय करना होगा। पुलिस के निर्देशों के अनुसार, हर 500 लोगों पर एक जल-बिंदु और हर 250 लोगों पर एक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करनी होगी। खराब मौसम में प्रशासन लेगा अंतिम फैसला बारिश या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करनी होगी। कार्यक्रम से एक दिन पहले D-1 पर मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति में कार्यक्रम को रोकने, सीमित करने या स्थगित करने का अंतिम निर्णय पुलिस और जिला प्रशासन का होगा। कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम 6 बजे के बाद स्थल होगा सील आयोजकों को कार्यक्रम से एक दिन पहले शाम 6 बजे तक निर्माण, सजावट, बिजली और ध्वनि से जुड़े सभी कार्य पूरे करने होंगे। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम (BDD) और श्वान दल द्वारा एंटी-सबोटाज जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल और मंच को सील कर दिया जाएगा। पुलिस की अनुमति के बिना किसी व्यक्ति, वाहन या सामग्री को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Read more

रायपुर में मोबाइल चोरी-लूट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 100 वारदातों का पता चला

रायपुर की कबीर नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी और लूट करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह रायपुर से चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन ओडिशा भेजता था। वहां मोबाइल का लॉक खोलने के बाद उन्हें राजस्थान में बेच दिया जाता था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान करीब 100 मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा होने की बात सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप जब्त किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिला पहला सुराग पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं की जांच के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक फुटेज में शहजाद अली उर्फ भिंडी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रावाभाटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसके संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू की। जेल में बनी पहचान से तैयार हुआ नेटवर्क शहजाद की निशानदेही पर पुलिस ने गौरव मझखंड और कृष दीप को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि रायपुर में चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन स्थानीय स्तर पर नहीं बेचे जाते थे। इन मोबाइल फोन को ओडिशा के राजखरीयार क्षेत्र में रहने वाले भोदेव मेहर तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, भोदेव मोबाइल दुकान की आड़ में चोरी के फोन का लॉक खोलता था। इसके बाद मोबाइल को सेकंड हैंड फोन बताकर बेचने की तैयारी की जाती थी। लॉक नहीं खुलने पर बदला जाता था मदरबोर्ड पुलिस का दावा है कि जिन मोबाइल फोन का लॉक नहीं खुल पाता था, उनमें मदरबोर्ड बदलकर उनकी पहचान बदलने की कोशिश की जाती थी। कुछ मोबाइल फोन को अनलॉक करने के लिए राजस्थान के कोटा निवासी आकाश परेटा के पास भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार, आकाश तकनीकी माध्यमों से मोबाइल का लॉक खोलने और उन्हें बाजार में बेचने में मदद करता था। रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से गिरफ्तारी कबीर नगर पुलिस और साइबर टीम ने मोबाइल की कथित सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और मोबाइल चोरी व लूट की बाकी घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। अपराध और छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।
Read more

मंदसौर में मकान विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी और देवर गिरफ्तार; साला फरार

मंदसौर में 32 वर्षीय इस्माइल उर्फ भूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस्माइल की पत्नी मुस्कान ने अपने भाई शाकिर और देवर ईशाक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले इस्माइल के सिर पर डंडे से हमला किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद मुस्कान और शाकिर शव को बाइक पर बीच में बैठाकर करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक आए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुस्कान का भाई शाकिर फरार है। 30 लाख रुपये के मकान को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे करीब 30 लाख रुपये कीमत के मकान को बेचने और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद था। पुलिस के मुताबिक, ईशाक मकान बेचकर दोनों भाइयों के अलग-अलग रहने की योजना बना रहा था, जबकि इस्माइल इसके विरोध में था। इसी मुद्दे को लेकर परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। मायके में विवाद के बाद खेत में किया हमला पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन इस्माइल शराब के नशे में फतेहगढ़ स्थित अपनी पत्नी मुस्कान के मायके पहुंचा था। वहां उसकी पत्नी और उसके भाई शाकिर से विवाद हुआ, जिसके बाद शाकिर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद इस्माइल बस से चौपाल सागर के सामने स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचा। मुस्कान ने इसकी जानकारी ईशाक को दी। ईशाक उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचा, जबकि कुछ समय बाद मुस्कान और शाकिर भी वहां आ गए। पुलिस के मुताबिक, तीनों को देखकर इस्माइल खेतों की ओर भागा। खेत में शाकिर ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। उसके गिरने के बाद ईशाक ने पैर और मुस्कान ने हाथ पकड़े, जबकि शाकिर ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। बाइक पर शव ले जाकर झाड़ियों में फेंका पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद ईशाक वहां से चला गया। इसके बाद मुस्कान और शाकिर ने शव को बाइक पर बीच में बैठाया और खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड की ओर ले गए। रास्ते में शव का पैर जमीन से टकराने लगा। इसके बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने घटना को शराब के नशे में हुए हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की। इसके बाद ईशाक ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड पर बेहोश पड़ा है। खुद फरियादी बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप 15 सितंबर को ईशाक की सूचना पर डायल-112 की मदद से इस्माइल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हत्या की आशंका सामने आने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ के दौरान ईशाक की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उसने खुद फरियादी बनकर मामले को हादसा बताने की कोशिश की थी। CCTV फुटेज में बाइक पर शव ले जाते दिखे जांच के दौरान घटना के बाद का CCTV फुटेज भी सामने आया। पुलिस के अनुसार, फुटेज में मुस्कान अपने भाई शाकिर के साथ काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर बाइक पर दिखाई दे रही है। बाइक शाकिर चला रहा था। बीच में इस्माइल का शव बैठा था, जबकि मुस्कान पीछे से उसे पकड़े हुए थी। दो आरोपी गिरफ्तार, शाकिर की तलाश जारी पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं, शाकिर पिता बब्बू खां मेव, निवासी नई फतेहगढ़, फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि इस्माइल का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में मुस्कान, शाकिर और ईशाक की भूमिका सामने आई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के अनुसार, करीब 30 लाख रुपये कीमत के मकान को बेचने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अपराध और मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।
Read more

छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी, 25 से अधिक खेल संघों के साथ बैठक

छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को गति देने और अधिक खिलाड़ियों तक खेल सुविधाएं पहुंचाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को खेल संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने राज्य के 25 से अधिक खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बस्तर, सरगुजा और दूरस्थ अनुसूचित क्षेत्रों सहित सभी जिलों में खेल गतिविधियों को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी खेल संघों को भेजना होगा वार्षिक कैलेंडर बैठक में खेल संचालक ने सभी राज्य खेल संघों को अपना वार्षिक खेल कैलेंडर खेल संचालनालय को अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए। इससे पूरे वर्ष आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों की जानकारी विभाग के पास उपलब्ध रहेगी। साथ ही, खेल आयोजनों के क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। 33 जिलों में खेल संघों के पंजीयन पर जोर विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला स्तरीय खेल संघों के चरणबद्ध पंजीयन और विभागीय मान्यता की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य जिला स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत करना और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। टॉप-100 एथलीट्स की जानकारी जल्द देने के निर्देश बैठक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से संबंधित जारी टॉप-100 एथलीट्स सूची की लंबित जानकारी जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया। खेल संघों को खिलाड़ियों से जुड़ा डेटा समय पर विभाग को उपलब्ध कराने और विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। खेल संघों के साथ समन्वय के लिए बनेगी रिव्यू समिति खेल संघों और विभाग के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने के लिए संयुक्त रिव्यू समिति गठित करने की घोषणा की गई। यह समिति खेल गतिविधियों की प्रगति, संघों की समस्याओं और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करेगी। डोपिंग जागरूकता सेमिनार का होगा आयोजन खिलाड़ियों को डोपिंग के दुष्प्रभावों और नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा खेल संस्थाओं के पंजीयन से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक (वित्त) रवि अग्रवाल, सहायक संचालक रुस्तम सारंग, खेल अधिकारी गिरीश शुक्ला और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिक खेल और छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों के लिए Desh Har Pal वेबसाइट पढ़ते रहें।
Read more

रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू, 25 सितंबर तक मिलेगी जांच की सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की है। शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। यह स्वास्थ्य शिविर 17 सितंबर से 25 सितंबर तकआयोजित किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी और भाजपा नेता सुभाष तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। अस्पताल में मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एक सराहनीय सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। करीब 6,800 रुपये तक की जांच मुफ्त विधायक सुनील सोनी ने बताया कि शिविर में लगभग 6,800 रुपये तक की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। शिविर में लोगों को कई प्रकार की जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि सिंधी काउंसिल की टीम ने अस्पताल में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में लोग इस शिविर का लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल की महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, जितेंद्र मलघानी, गौरव मंधानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गोल्डी सिदारा और राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Read more

ग्वालियर में पैसों के विवाद में दो युवकों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर

ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक के पेट में गोली लगी है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पेट में गोली लगने वाले युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हमलावर तीन बदमाश काले रंग की बोलेरो से मौके पर पहुंचे थे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस के मुताबिक, कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात तीनों आरोपी आरामिल इलाके में पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं, जिसमें अजय और सादिक खान घायल हो गए। घर के बाहर खड़े युवक के पेट में लगी गोली घायल अजय ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। विवाद की जानकारी मिलने पर वह मौके की ओर पहुंचा ही था कि गोली चल गई। एक गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घायलों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गोलीबारी की पूरी घटना की जांच कर रही है।
Read more

आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन को हाईकोर्ट से झटका, अतिरिक्त खनन मामले में याचिका खारिज

जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने मेसर्स आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन की याचिका बुधवार को खारिज कर दी। मामला जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के टिकरिया और प्रतापपुर स्थित लौह अयस्क खदानों में वर्ष 2004 से 2017 के बीच कथित अतिरिक्त खनन से जुड़ा है। कंपनी ने कलेक्टर जबलपुर की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस, जांच समिति के गठन और उसकी रिपोर्ट को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि मामला अभी कारण बताओ नोटिस के स्तर पर है और कंपनी की अंतिम देयता अभी तय नहीं हुई है। दो खदानों के लिए करोड़ों रुपए की वसूली प्रस्तावित राज्य सरकार की ओर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जबलपुर कलेक्टर ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हाईकोर्ट के आदेश में उल्लेखित जानकारी के अनुसार: मामले में अतिरिक्त खनन से संबंधित देयता और वसूली की प्रक्रिया को लेकर कंपनी ने न्यायालय का रुख किया था। हाईकोर्ट ने कहा- अंतिम देयता अभी तय नहीं हुई न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि प्रकरण अभी कारण बताओ नोटिस के चरण में है। कलेक्टर ने कंपनी की अंतिम देयता निर्धारित नहीं की है। कोर्ट के अनुसार, इस स्तर पर हाईकोर्ट के असाधारण रिट अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का आधार नहीं बनता। कंपनी को अपनी आपत्तियां कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट में ₹443 करोड़ से अधिक की राशि का उल्लेख हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, जांच समिति की रिपोर्ट के अंतिम हिस्से में संबंधित कंपनियों से ₹4,43,04,86,890 यानी करीब ₹443 करोड़ 4 लाख 86 हजार 890 रुपए और उसके अनुसार GST की राशि जमा कराने को उचित बताया गया था। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच समिति की रिपोर्ट अपने आप में अंतिम रिकवरी आदेश नहीं है। यह रिपोर्ट कलेक्टर के लिए बाध्यकारी भी नहीं है। कलेक्टर को कंपनी की आपत्तियों, जांच रिपोर्ट और संबंधित रिकॉर्ड पर विचार करते हुए कानून के अनुसार स्वतंत्र और कारणयुक्त आदेश पारित करना होगा। कलेक्टर को चार महीने में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश हाईकोर्ट ने जबलपुर कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह कंपनी की आपत्तियों और उपलब्ध रिकॉर्ड पर विचार करते हुए नियमानुसार निर्णय लें। कोर्ट ने कार्यवाही शीघ्र पूरी करने की अपेक्षा जताई और कहा कि प्रमाणित आदेश प्राप्त होने के बाद यथासंभव चार महीने के भीतर अंतिम निर्णय लिया जाए। कंपनी ने जांच समिति और नोटिस को दी थी चुनौती याचिकाकर्ता कंपनी ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत जारी कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी थी। कंपनी की ओर से तर्क दिया गया कि: हाईकोर्ट ने इन दलीलों के आधार पर इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से इनकार किया और कंपनी को कलेक्टर के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने पारदर्शी जांच की मांग की मामले के मुख्य शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में ₹443 करोड़ से अधिक की राशि और उस पर GST का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से तथ्यों की जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने फिलहाल कंपनी की वास्तविक देयता पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। संबंधित पक्षों को कलेक्टर के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। संजय पाठक से जुड़ी कंपनी का मामला आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन को भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी माइनिंग कंपनी के रूप में बताया जा रहा है। कंपनी ने अतिरिक्त खनन से संबंधित वसूली नोटिस को कलेक्टर के क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मामले की आगे की कार्यवाही जबलपुर कलेक्टर के समक्ष होगी। कलेक्टर को सभी आपत्तियों और रिकॉर्ड पर विचार कर कानून के अनुसार निर्णय लेना है। नोट: मामले में वसूली की अलग-अलग राशियों का उल्लेख हुआ है। अंतिम देयता और वसूली की राशि कलेक्टर के अंतिम, कारणयुक्त आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।
Read more

इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दूसरे घर की दीवार गिरी, 4 महिलाओं की मौत; 5 घायल

इंदौर/सांवेर। इंदौर के पास सांवेर में बुधवार शाम करीब 4 बजे जर्जर मकान तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पास के दूसरे मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाओं के मजदूर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई और रीना बाई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जर्जर मकान तोड़ते समय ढही दूसरे घर की दीवार हादसा सांवेर के टशन चौराहे के पास हुआ। यहां एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित इमारत ‘नेताजी’ के नाम से जानी जाती है। मकान तोड़ने के दौरान पास स्थित दूसरे मकान की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में कई लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। चार महिलाओं की मौत, 5 लोग घायल हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक महीने पहले गिरा था मकान का छज्जा स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान को तोड़ा जा रहा था, उसका छज्जा करीब एक महीने पहले गिर गया था। इसके बाद लोगों ने नगर परिषद को इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि मकान खाली करने के संबंध में मकान मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के समय मकान मालिक के ठेकेदार के साथ मौके पर मौजूद होने की बात भी सामने आई है। मकान मालिक के नाम को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। शाम सवा छह बजे तक जारी रहा रेस्क्यू हादसे के बाद पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया और दबे लोगों की तलाश की गई। शाम सवा छह बजे तक घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी था। पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को हटाकर राहत कार्य के लिए रास्ता साफ कराया। हादसे के कारणों और मकान की जर्जर स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Read more
1 … 10 11 12 13 14 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.