आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा कियाBREAKINGBreaking NewsInstagram Plus Subscription: Meta का नया पेड प्लान, भारत में ₹299/महीना में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्सBREAKINGप्रदेश“West Bengal Madrasa Survey: पश्चिम बंगाल में मदरसों का होगा सर्वे, पूछे जाएंगे ये 8 अहम सवाल”BREAKINGMore NewsJantar Mantar पर ‘मैं हूं कॉकरोच’ नारा बना चर्चा का विषय: 5 घंटे का विरोध प्रदर्शन, उम्मीद से कम भीड़; ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में क्या हासिल हुआ?BREAKINGMore Newsकुर्सी(chair) पर ज्यादा देर बैठना बन रहा खतरा: हर दिन बढ़ रहे स्लिप डिस्क के मामले, बिना दर्द के भी पहुंच रहा नुकसानBREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा कियाBREAKINGBreaking NewsInstagram Plus Subscription: Meta का नया पेड प्लान, भारत में ₹299/महीना में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्सBREAKINGप्रदेश“West Bengal Madrasa Survey: पश्चिम बंगाल में मदरसों का होगा सर्वे, पूछे जाएंगे ये 8 अहम सवाल”BREAKINGMore NewsJantar Mantar पर ‘मैं हूं कॉकरोच’ नारा बना चर्चा का विषय: 5 घंटे का विरोध प्रदर्शन, उम्मीद से कम भीड़; ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में क्या हासिल हुआ?BREAKINGMore Newsकुर्सी(chair) पर ज्यादा देर बैठना बन रहा खतरा: हर दिन बढ़ रहे स्लिप डिस्क के मामले, बिना दर्द के भी पहुंच रहा नुकसान

NE

News Elementor

Latest Posts

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: युवक ने खुद पर किए चाकू से कई वार, लिव-इन पार्टनर पर भी हथौड़े से हमला

Bhopal में सनसनीखेज वारदात: युवक ने खुद पर किए चाकू से कई वार, लिव-इन पार्टनर पर भी हथौड़े से हमला

Bhopal के सोनागिरी में रविवार सुबह एक शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला को मरा समझकर खुद सुसाइड कर लिया। शख्स ने चाकू से 2 बार अपना गला रेता, फिर पेट में 11 बार चाकू घोंप लिया। करीब 5 मिनट तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी इलाके में एक महिला के साथ लिव-इन में रहता था। हथौड़े से हमला होने के कारण महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। राहगीर ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो वारदात का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को फोन करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, किसी ने आरोपी को रोकने या उससे चाकू छीनने की हिम्मत नहीं दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कुछ लोग दूर खड़े होकर देखते रहे, जबकि आरोपी लगातार खुद को चाकू मारता रहा। पत्नी की मौत के बाद लिव-इन में रह रहा था लक्ष्मण एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी के सी सेक्टर झुग्गी बस्ती का रहने वाला था। वह पेशे से ड्राइवर था। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी, तभी से वह कल्पना के साथ लिव-इन में रह रहा था। वहीं कल्पना भी सोनागिरी मोहल्ले में रहती थी, लेकिन लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। वह घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान उसकी लक्ष्मण से दोस्ती हुई। बाद में वह पति को छोड़कर लक्ष्मण के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
Read more
MP SI Recruitment 2025 Result: मध्य प्रदेश SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1639 उम्मीदवार हुए सिलेक्ट

MP SI Recruitment 2025 Result: मध्य प्रदेश SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1639 उम्मीदवार हुए सिलेक्ट

मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (MP SI) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1639 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 1166 पुरुष और 473 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से जारी इस रिजल्ट के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अधिकारियों के मुताबिक, अगले चरण की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के कई पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू की तैयारी में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि फिजिकल टेस्ट में दौड़, लंबी कूद और अन्य फिटनेस गतिविधियां शामिल हो सकती हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और आवेदन संख्या के जरिए चेक कर सकते हैं। विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़े अपडेट्स के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
Read more
Twisha Death Case: छत पर जाती दिखीं ट्विशा, एक घंटे बाद पति नीचे लाया शव, सामने आए CCTV फुटेज

Twisha Death Case: छत पर जाती दिखीं ट्विशा, एक घंटे बाद पति नीचे लाया शव, सामने आए CCTV फुटेज

Twisha मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। घटना से जुड़े दो CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। फुटेज में ट्विशा को बिल्डिंग की छत की ओर जाते हुए देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनका पति शव को नीचे लाते हुए नजर आया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती दिखाई दीं। CCTV में वह सामान्य हालत में नजर आ रही हैं। इसके करीब एक घंटे बाद दूसरा फुटेज सामने आया, जिसमें उनके पति को नीचे आते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान ट्विशा की हालत गंभीर थी और बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। इस पूरे मामले के बाद सोशल Media पर भी बहस तेज हो गई है। लोग CCTV फुटेज को लेकर अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं। वहीं ट्विशा के परिवार ने इसे संदिग्ध मामला बताते हुए गहन जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि कई ऐसे पहलू हैं जिनकी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। मामले को लेकर शहर में भी चर्चा का माहौल है। लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर उस एक घंटे में ऐसा क्या हुआ, जिसने ट्विशा की जिंदगी छीन ली।
Read more

सागर में युवक की मौत के बाद चक्काजाम: सड़क पर शव रखकर बैठे ग्रामीण, 3 घंटे तक लगा जाम

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को लोगों ने सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। गांव के पास हुआ था हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्राम चनौआ के पास हुआ था। ट्रक की टक्कर से घायल हुए अरुण चौबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और गांव में स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। 3 घंटे तक लगा रहा जाम चक्काजाम करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान सागर और गढ़ाकोटा की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। विधायक गोपाल भार्गव भी पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और नियमानुसार जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। ट्रक ने कई वाहनों को मारी थी टक्कर पुलिस के अनुसार, 13 मई को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे अरुण चौबे को पीछे से टक्कर मार दी थी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप, मालवाहक ऑटो और कई बाइकों से टकरा गया। हादसे में कई लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल अरुण चौबे की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कर रही जांच गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठे

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में गुजरात से आई दो महिलाओं से विशेष दर्शन कराने के नाम पर 42 हजार रुपए ठग लिए गए। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गूगल सर्च से मिला नंबर, फिर हुई ठगी गुजरात निवासी वीणा धनेरिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ 15 मई को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आई थीं। भस्म आरती की बुकिंग के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें “पंडित दीपक मिश्रा” नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंदिर से जुड़ा व्यक्ति बताया और नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने का भरोसा दिया। अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करवाए पैसे आरोपी ने महिलाओं से अलग-अलग किश्तों में कुल 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद भी वह लगातार बुकिंग होने का भरोसा देता रहा। बाद में आरोपी ने फोन कर कहा कि बुकिंग नहीं हो पाई और पैसे वापस कर देगा। मंदिर पहुंचने पर खुली पोल जब महिलाएं मंदिर के आधिकारिक काउंटर पर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि इस तरह की कोई बुकिंग प्रक्रिया नहीं होती और मंदिर में इस नाम का कोई पुजारी भी नहीं है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी सागर जिले का रहने वाला थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी सागर जिले का रहने वाला बताया गया है, जो उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजन-पाठ का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दो दिन पहले भी हुई थी ठगी इससे पहले 13 मई को पुणे से आए श्रद्धालुओं से भी नंदी हॉल में दर्शन कराने के नाम पर 5 हजार रुपए ठगे गए थे। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि— महाकाल मंदिर प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में आने से बचें। 👉 धर्म और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सिवनी हवाला लूटकांड: मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

मध्य प्रदेश के चर्चित सिवनी हवाला लूटकांड मामले में मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान पूजा पांडे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके साथ 2 साल का बच्चा जेल में रह रहा है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। हालांकि, मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी। “याचिकाकर्ता महिला और एकल मां है” मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा— “याचिकाकर्ता महिला है। वह एकल मां है और उसका 2 साल का बच्चा उसके साथ जेल में है।” 3 करोड़ के हवाला कांड से जुड़ा मामला यह मामला सिवनी जिले के खैरीटेक क्षेत्र में कथित हवाला रकम की लूट से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस वर्दी और हथियारों का इस्तेमाल कर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कई पुलिसकर्मी भी आरोपी इस केस में पूजा पांडे समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। घटना के बाद राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए और कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी हुई। अधिकांश आरोपियों को पहले ही मिल चुकी जमानत मामले में अधिकांश आरोपियों को पहले ही जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR भी निरस्त हो चुकी हैं। इसके बाद पूजा पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 3 करोड़ जब्त करने का था आरोप जानकारी के मुताबिक, सिवनी पुलिस ने नागपुर निवासी सोहन परमार से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। आरोप है कि रिकॉर्ड में केवल 1.45 करोड़ रुपए की जब्ती दिखाई गई और आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। बताया गया कि इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक भी नहीं पहुंचाई गई थी। कई पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड मामला उजागर होने के बाद 9 अक्टूबर को थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। इसके अगले दिन तत्कालीन DGP कैलाश मकवाना ने SDOP पूजा पांडे को भी निलंबित कर दिया था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाही

ग्वालियर के सागरताल इलाके में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी गर्मी से पास में स्थित जिम की मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना कुछ ही दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। सुबह 5 बजे मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिम की मशीनें गर्मी से हुई खराब आग की तपन इतनी ज्यादा थी कि पास के जिम में रखी कई मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। आसपास रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया और इलाके की घेराबंदी की। पास में था पेट्रोल पंप हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप और रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग थोड़ी और फैलती या हवा का रुख बदल जाता, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी। रिहायशी इलाकों में गोदामों पर सवाल घटना के बाद रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे कबाड़ गोदामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ऐसे गोदाम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है। राहगीर ने बनाया VIDEO घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला की हालत अब भी गंभीर हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। विवाद के बाद किया हमला जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 साल से महिला के साथ रह रहा था एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था। करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
UP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

UP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी टाटा मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शवों को कटर की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Indore में पैसों के लेन-देन में सुपारी देकर कराया हमला:30 हजार रुपए के बदले मास्क पहनकर की वारदात;

Indore में पैसों के लेन-देन में सुपारी देकर कराया हमला:30 हजार रुपए के बदले मास्क पहनकर की वारदात; 4 आरोपी गिरफ्तार

Indore में पैसों के लेन-देन को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने मामूली रकम के विवाद में सुपारी देकर एक व्यक्ति पर हमला करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैसे हुआ पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने करीब 30 हजार रुपये की सुपारी देकर हमला कराने की योजना बनाई थी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए मास्क पहन रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय जानकारी के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था। पैसों के विवाद में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इस तरह के मामले एक बार फिर दिखाते हैं कि छोटे-मोटे पैसों के विवाद भी किस तरह गंभीर अपराधों में बदल सकते हैं।
Read more
1 11 12 13 14 15 94

Editor's Picks

Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के बाद अब लोगों की जेब पर असर सीधे सैलून सेवाओं में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के नाई संगठनों ने हेयरकट, शेविंग और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 6 जून से लागू हो चुकी हैं। कितनी बढ़ी कीमतें? नई दरों के अनुसार अब ग्राहकों को सैलून सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे: क्यों बढ़ाए गए दाम? Maharashtra Nabhik Mahamandal के प्रतिनिधियों के अनुसार, सैलून में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और अन्य सामग्री की लागत लगातार बढ़ रही है। संगठन का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच हालात, की वजह से जरूरी सामान महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर सैलून व्यवसाय पर पड़ा है।
Jalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोप

Jalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोप

पंजाब के Jalandhar जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। मेहतपुर थाना क्षेत्र के बंगीवाल गांव में गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम और आरोपी के परिजनों के बीच झड़प हो गई, जिसमें गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी के रूप में हुई है। कैसे शुरू हुआ पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, लवप्रीत के खिलाफ 5 जनवरी को धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह इस केस में वांछित आरोपी था और करीब 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने गांव में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। गिरफ्तारी के दौरान क्या हुआ? पुलिस का कहना है कि जब टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो उसके परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। इस दौरान आरोप है कि परिजनों ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की और लवप्रीत को छुड़ाने के लिए तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। इस झड़प में एसएचओ और उनका गनमैन घायल हो गए। फायरिंग और तनाव घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और इसी बीच फायरिंग की आवाज भी सुनाई दी। गोली लगने से घायल लवप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का बयान एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि यह कार्रवाई वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Vaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगे

Vaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड Board of Control for Cricket in India ने युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi को लेकर एक अहम और मानवीय फैसला लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए 15 वर्षीय वैभव अब अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सकेंगे। क्यों लिया गया यह फैसला? BCCI ने साफ किया है कि वैभव अभी नाबालिग हैं और पहले तक वह केवल अपनी उम्र के खिलाड़ियों के साथ ही यात्रा करते रहे हैं। लेकिन अब जब वह सीनियर भारतीय टीम के साथ विदेशी दौरे पर जा रहे हैं, तो माहौल पूरी तरह अलग और चुनौतीपूर्ण होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह अनुमति दी है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य उनके साथ रह सकता है, ताकि उन्हें मानसिक रूप से सहारा मिल सके और वह आरामदायक महसूस करें। BCCI का बयान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह कदम खिलाड़ी की सुविधा और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी परिस्थितियों में युवा खिलाड़ी को सहज माहौल देना जरूरी है, खासकर जब वह इतने बड़े स्तर पर पहली बार खेल रहा हो। इंग्लैंड दौरे पर खास तैयारी इस फैसले का मकसद यह भी है कि वैभव जैसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें और धीरे-धीरे सीनियर टीम के माहौल में ढल सकें।
Middle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

Middle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

Middle east में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। इसी बीच अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड United States Central Command ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग को बताया खतरा CENTCOM के मुताबिक, ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। अमेरिकी बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की। सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी CENTCOM ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में मौजूद खतरे को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया।मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। इसी बीच अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड United States Central Command ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग को बताया खतरा CENTCOM के मुताबिक, ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। अमेरिकी बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की। सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकार CENTCOM ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में मौजूद खतरे को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया।
Instagram Plus Subscription: Meta का नया पेड प्लान, भारत में ₹299/महीना में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

Instagram Plus Subscription: Meta का नया पेड प्लान, भारत में ₹299/महीना में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

टेक कंपनी Meta Platforms ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है। इसी के तहत अब Instagram का “Instagram Plus” पेड प्लान भारत में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹299 प्रति महीना रखी गई है। इस नए प्लान का मकसद यूजर्स को एडवांस और एक्स्ट्रा फीचर्स देना है, जबकि बेसिक इंस्टाग्राम ऐप पहले की तरह फ्री में ही चलता रहेगा। Instagram Plus में क्या मिलेगा खास? Instagram Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, जैसे: कंपनी के मुताबिक यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो इंस्टाग्राम का ज्यादा प्रोफेशनल या एडवांस तरीके से इस्तेमाल करते हैं। फ्री यूजर्स पर कोई असर नहीं अच्छी बात यह है कि सामान्य यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का फ्री वर्जन पहले की तरह जारी रहेगा।जो लोग सिर्फ बेसिक स्क्रॉलिंग, पोस्टिंग और स्टोरी देखने जैसे फीचर्स इस्तेमाल करते हैं, उन्हें किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.