CDS और NDA परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।
CDS परीक्षा तीन पालियों में होगी
CDS परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:
- पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
- तीसरी पाली: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
यह परीक्षा शहर के प्रमुख केंद्रों—बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, शांति नगर स्थित शासकीय स्कूल और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित होगी।
NDA परीक्षा के लिए 5 सेंटर तय
NDA परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी:
- पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
इसके लिए 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें गुरुकुल परिसर, लालपुर, गुढियारी और अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
प्रशासन ने की खास व्यवस्था
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
यह परीक्षा हजारों युवाओं के करियर से जुड़ी है, इसलिए समय की पाबंदी और नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
👉 ऐसी ही एजुकेशन और जॉब अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com
