छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ (Naxalite Encounter): अबूझमाड़ में 27 नक्सली ढेर, बसवराज समेत टॉप लीडर्स का खात्मा

Table of Content

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। 21 मई 2025 को हुई भीषण मुठभेड़ (Naxalite Encounter in Chhattisgarh) में 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें माओवादी संगठन के शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज भी शामिल हैं। बसवराज पर ₹1.5 करोड़ का इनाम था और वह पार्टी की पोलित ब्यूरो का सदस्य था।

इंटेलिजेंस इनपुट पर शुरू हुआ ऑपरेशन

सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि बसवराज अबूझमाड़ के बोटेर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर Naxalite Encounter सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें भारी गोलीबारी के दौरान माओवादी कैंप पर बड़ी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी संख्या में AK-47 राइफलें, विस्फोटक व अन्य हथियार बरामद किए।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट से टूटा नक्सल नेटवर्क

इससे पहले अप्रैल-मई 2025 में चलाए गए ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट (Operation Black Forest) के तहत भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। यह 21 दिन तक चला ऑपरेशन था, जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रगुट्टालु पहाड़ियों में चला। इसमें 31 नक्सली मारे गए, जिनमें 16 महिला नक्सली भी थीं। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों की केंद्रीय कमान को गहरा झटका दिया।

सरकार का मिशन: 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत

मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने इस सफलता को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह राज्य में शांति स्थापना की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अब सुरक्षा कैंपों को मल्टी-सर्विस हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बिजली और रोजगार मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...