राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ संत और विचारक Dr Ram Vilas Vedanti का निधन हो गया। उनके निधन से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों और समर्थकों में शोक की लहर है। डॉ. वेदांती लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बताया गया कि जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तब उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रीवा लाने की तैयारी की गई। एयर एंबुलेंस रीवा तक तो पहुंच गई, लेकिन घने कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई। इस वजह से समय पर इलाज संभव नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।
डॉ. रामविलास वेदांती राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक मुखर और समर्पित संत के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जीवनभर राम मंदिर के पक्ष में आवाज बुलंद की और समाज में धार्मिक चेतना जगाने का कार्य किया। उनके निधन को राम मंदिर आंदोलन के एक युग का अंत माना जा रहा है।
उनके समर्थक और अनुयायी उन्हें एक सरल, स्पष्ट वक्ता और रामभक्त संत के रूप में याद कर रहे हैं। देशभर से संत समाज और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
