अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव को रोकते हुए संभावित परमाणु युद्ध (Nuclear War) को टालने में अमेरिका की अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि उनकी सख्त व्यापार नीति और राजनयिक दबाव के चलते दोनों देशों ने संघर्ष विराम (Ceasefire) को स्वीकार किया।
Trump का दावा: “हमने रोका India-Pakistan Nuclear War
Trump के अनुसार, उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से सीधा संपर्क किया और चेतावनी दी कि “हम उन देशों से व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर मिसाइल फेंक रहे हैं।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर अमेरिका ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो यह मामला परमाणु संघर्ष में बदल सकता था।
🇮🇳 भारत का जवाब: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटा पाकिस्तान का हौसला
भारत सरकार ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह संघर्ष विराम अमेरिका के दबाव से नहीं, बल्कि भारत की सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक रणनीति का नतीजा है।
भारतीय सैन्य सूत्रों के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” (Operation Sindoor) लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इन कार्रवाइयों से पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हुई और उसे बातचीत के लिए मजबूर होना पड़ा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
