IPL 2025 का समापन समारोह इस बार केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक देशभक्ति से भरपूर आयोजन बन गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए इस भव्य समापन समारोह की थीम थी — ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जो भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और PoK में किए गए साहसी सैन्य अभियान को समर्पित रही।
🇮🇳 ‘ऑपरेशन सिंदूर’: आतंक के खिलाफ एकता का संदेश
भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था। इस अभियान की सफलता के बाद IPL ने अपने समापन समारोह में जवानों को सम्मानित करने का फैसला किया। यह पहली बार था जब IPL के मंच से Armed Forces को इतना भव्य ट्रिब्यूट दिया गया।
Shankar Mahadevan का लाइव परफॉर्मेंस बना हाईलाइट
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब मशहूर गायक Shankar Mahadevan ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ मिलकर “माँ तुझे सलाम” और अन्य देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। हजारों दर्शकों की भीड़ और तिरंगे के रंग में रंगा स्टेडियम, देश के लिए गर्व का प्रतीक बन गया।
आर्मी-नेवी-एयरफोर्स चीफ्स की मौजूदगी
इस आयोजन में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों को विशेष आमंत्रण दिया गया था। उनके सम्मान में सेना के बैंड ने भी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी गरिमामय हो गया। स्टेडियम में लगे LED लाइट्स और विशेष विज़ुअल्स ने समारोह को एक यादगार अनुभव बना दिया।
IPL सीजन में ब्रेक का कारण बना था Pahalgam Attack
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद IPL 2025 के कुछ मैच स्थगित कर दिए गए थे। ऐसे समय में BCCI का यह कदम पूरे देश के लिए एकता और समर्थन का प्रतीक बनकर उभरा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
