हरियाणा के Panchkula में 26 मई 2025 को एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सेक्टर 27 की एक कार में एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह घटना न सिर्फ एक पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि मानसिक तनाव, कर्ज और सामाजिक उपेक्षा की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है।
मित्तल परिवार कौन था?
मृतक परिवार की पहचान प्रवीण मित्तल (42), उनकी पत्नी, दो बेटियों, एक बेटे और माता-पिता के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से बरवाला (हिसार) का रहने वाला था और पिछले 12 वर्षों से Panchkula में रह रहा था।
प्रवीण मित्तल एक बिजनेस मैन थे, जिनकी हिमाचल प्रदेश में स्क्रैप फैक्ट्री थी, जो कुछ समय पहले बंद हो गई थी। बैंक ने उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जिससे वे भारी कर्ज में डूब गए।
Suicide की वजह: कर्ज, धमकियां और डिप्रेशन
प्रवीण मित्तल के द्वारा छोड़े गए Suicide Note में खुलासा हुआ कि वे 15 से 20 करोड़ रुपये के कर्ज में फंसे थे। लगातार मिल रही धमकियों और सामाजिक तिरस्कार के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि कई सालों तक वे Dehradun में रहे और समाज से कटे रहे। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते वे धीरे-धीरे टूटते चले गए।
बागेश्वर धाम से लौटते समय की घटना
घटना वाले दिन मित्तल परिवार Bageshwar Dham से धार्मिक कथा सुनकर लौट रहा था। रात को उनकी कार सेक्टर 27 में एक घर के सामने खड़ी मिली। स्थानीय निवासी पुनीत राणा ने जब कार में देखा, तो अंदर सभी सदस्य बेहोश पड़े थे।
पुलिस को सूचना दी गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण मित्तल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Local Reaction: ‘किसी ने हमारी मदद नहीं की’
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि मित्तल परिवार शांत और साधारण जीवन जी रहा था, लेकिन कोई उनकी परेशानियों को समझ नहीं पाया। कुछ लोगों ने कहा, “अगर समय रहते किसी ने मदद की होती, तो आज ये दिन न देखना पड़ता।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
