अब वक़्त आ गया है Terror Havens को मिटाने का”: PM Modi का Pahalgam Attack पर करारा जवाब

Table of Content

मधुबनी, बिहार – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के दो दिन बाद PM Modi ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। बिहार के मधुबनी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले के गुनहगारों और उनके पीछे के मास्टरमाइंड्स को ऐसी सज़ा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

“पूरा देश शोक में डूबा है, लेकिन हमारा हौसला नहीं टूटा है”

PM Modi ने अपने संबोधन की शुरुआत हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को मौन श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा, “किसी ने बेटा खोया है, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी। कोई बंगाली था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई उड़िया, कोई गुजराती और कोई बिहार का बेटा। पूरे देश का दिल इस हमले से लहूलुहान हुआ है।”

उन्होंने कहा, “यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं था, यह भारत की आत्मा पर हमला था। करगिल से कन्याकुमारी तक दुख और गुस्से की लहर है।”

“आतंकी और उनके मददगार—अब बच नहीं पाएंगे” – PM Modi

पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए PM Modi ने कहा, “अब समय आ गया है कि आतंक के जो भी ठिकाने बचे हैं, उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाए। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा शक्ति आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगी।”

इसके बाद PM Modi ने अंग्रेज़ी में दुनिया को संबोधित करते हुए कहा, “India will identify, track and punish every terrorist and their backers.

भारत की आत्मा को कोई आतंक से नहीं तोड़ सकता। हम दुनिया के आखिरी कोने तक जाकर इंसाफ दिलाएंगे। इंसानियत पर भरोसा रखने वाला हर देश आज भारत के साथ खड़ा है, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।”

हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में छोड़कर मंगलवार दोपहर भारत लौटकर कैबिनेट की सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद भारत सरकार ने कई कड़े कदम उठाए:

  • सिंधु जल संधि को अगली सूचना तक रोकने का फैसला
  • अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद किया गया
  • सार्क वीज़ा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा नहीं मिलेगा
  • पाकिस्तान उच्चायोग के रक्षा सलाहकारों को “पर्सोना नॉन ग्राटा” घोषित किया गया
  • 1 मई तक पाकिस्तान उच्चायोग का स्टाफ 55 से घटाकर 30 किया जाएगा

“आतंक के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है”: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, “जो दिख रहे हैं, उन्हें तो पकड़ेंगे ही, पर जो पर्दे के पीछे हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। देश को भरोसा दिलाता हूं—जवाब ज़रूर मिलेगा, और वो भी ज़ोरदार होगा।

Deshharpal पर बने रहें, राष्ट्रीय सुरक्षा, सरकार की कार्रवाई और वैश्विक प्रतिक्रिया की हर अपडेट के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...