राहुल गांधी का सीधा हमला: “Narendra, Surrender”
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भोपाल में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्षविराम (Ceasefire) को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, “डोनाल्ड ट्रंप ने फोन किया और कहा – ‘Narendra, Surrender’, और मोदी जी ने ‘Yes Sir’ कहकर जवाब दिया।”
Rahul Gandhi के इस बयान के बाद देश की सियासत में बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून भी साझा किया, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप मोदी से ‘सरेंडर’ कह रहे हैं और मोदी जी सिर झुकाकर ‘यस सर’ कह रहे हैं। इससे संकेत दिया गया कि भारत ने अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान से समझौता किया।
BJP का पलटवार – “Self-Styled Supreme Leader”
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को “स्वयंभू सुप्रीम लीडर” बताते हुए कहा कि यह बयान देश की सेना का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की वीरता पर सवाल उठाना गैरजिम्मेदाराना है।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल पर हमला करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की ISI की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को “पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का नेता” तक करार दिया।
INDIA गठबंधन ने की विशेष सत्र की मांग
कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के 16 दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। विपक्ष चाहता है कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पाकिस्तान के साथ सीजफायर जैसे गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा हो और देश की सशस्त्र सेनाओं को सम्मान दिया जाए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
