3 जून 2025 को Royal Challengers Bangalore (RCB) ने इतिहास रच दिया और 18 सालों के इंतजार के बाद पहली बार IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया। पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराकर RCB ने फैंस की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरा।
इस जीत से जुड़े सबसे खास मोमेंट्स में से एक था RCB के फाउंडर और पूर्व मालिक Vijay Mallya का सोशल मीडिया पोस्ट। माल्या ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए कहा:
“मैंने RCB की नींव रखी थी और विराट कोहली को पहली बार टीम में साइन किया था। King Kohli और Chris Gayle, AB de Villiers जैसे बड़े खिलाड़ी हमारी टीम का हिस्सा रहे। आज यह जीत मेरे सपने का सच होना है।
Vijay Mallya के पोस्ट पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
हालांकि विजय माल्या का जश्न मनाना कुछ लोगों को रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि उन्हें भारत आकर अपने कानूनी मामलों का सामना करना चाहिए। इस बीच, कई फैंस ने उन्हें RCB की जीत पर बधाई दी और उनकी मेहनत को सराहा।
RCB are IPL Champions finally after 18 years. Superb campaign right through the 2025 tournament. A well balanced team Playing Bold with outstanding coaching and support staff. Many congratulations ! Ee sala cup namde !!
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 3, 2025
RCB की पहली IPL जीत का मतलब क्या है?
RCB के लिए यह IPL 2025 चैंपियन बनना सिर्फ एक ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि 18 सालों की मेहनत और उम्मीदों का फल है। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज और अन्य खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत किया और फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
