भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर भूमिका को बेनकाब करने की एक बड़ी पहल की है। कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor के नेतृत्व में एक Indian delegation ने Panama के President José Raúl Mulino और विदेश मंत्री Javier Martinez Acha से मुलाकात की और Pakistani Army के अधिकारियों की UN-designated terrorists के funeral में मौजूदगी की तस्वीरें और सबूत साझा किए।
इस मुलाकात के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में भारत द्वारा किए गए Operation Sindoor के दौरान मारे गए आतंकियों के जनाज़ों में पाकिस्तान की सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी की तस्वीरें पेश कीं। यह एक कड़ा संकेत था कि पाकिस्तान, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करता है, वास्तव में आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।
🇮🇳 भारत का सशक्त प्रतिनिधिमंडल
Delegation में शामिल प्रमुख नेता:
- Tejasvi Surya
- Shashank Mani Tripathi
- Bhubaneswar Kalita
- Sarfaraz Ahmad
- Ganta Srinivas Rao
- Madhur Balyogi
- Milind Deora
- Taranjit Singh Sandhu (पूर्व अमेरिकी राजदूत)
Shashi Tharoor ने कहा:
“यह वही देश है जो कहता है कि हमने कुछ नहीं किया। लेकिन जो लोग आतंकियों के जनाज़े में शोक मना रहे हैं, वे यह नहीं कह सकते कि उन्हें वो लोग नहीं जानते थे।”
Panama ने दी भारत को समर्थन
Panama के Foreign Minister Javier Martinez Acha ने स्पष्ट कहा कि उनका देश किसी भी प्रकार के आतंकवाद को सहन नहीं करेगा। उन्होंने भारत की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पनामा आतंक के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में भारत के साथ है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
