भारतीय शेयर बाजार में आज ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। Infosys, Reliance Industries और Bharti Airtel जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में शानदार खरीदारी के चलते बाजार में तगड़ा उछाल दर्ज हुआ। एशियाई बाजारों में मजबूती और ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स रिकॉर्ड तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।
बाजार की ओपनिंग – दमदार शुरुआत!
आज सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 900 अंकों की छलांग लगाकर 74,013.73 पर खुला। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स में 1585.76 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 2.17% की तेजी के साथ 74,723.66 पर पहुंच गया।
वहीं, एनएसई निफ्टी-50 (Nifty-50) ने भी कमाल की शुरुआत की। यह 22,446.75 पर खुला और दोपहर होते-होते 467.80 अंक या 2.11% उछलकर 22,629.40 पर ट्रेड कर रहा था।
कल कैसा था बाजार का हाल?
सोमवार (7 अप्रैल) को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95% गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 742.85 अंक या 3.24% गिरकर 22,161.60 पर आ गया था। यह गिरावट 4 जून 2024 के बाद की सबसे बड़ी थी।
ग्लोबल मार्केट्स से क्या मिल रहे संकेत?
- जापान का निक्केई 225 इंडेक्स आज 6.03% उछलकर 33,012.58 पर बंद हुआ – जो 6 अगस्त 2023 के बाद सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% और कोसडैक 2.15% ऊपर बंद हुए।
- अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में भी रिकवरी के संकेत मिले हैं। Nasdaq-100 फ्यूचर्स में करीब 1% और Dow Futures में 1.2% की मजबूती दिखी है।
हालांकि, सोमवार को Dow Jones और S&P 500 में थोड़ी गिरावट रही थी, लेकिन निवेशकों की नजर अब वापसी की ओर है।
US अमेरिका-चीन टकराव का असर?
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर दबाव बनाते हुए “रेसिप्रोकल टैरिफ” को हटाने की मांग की है। चीन इस पर सख्त स्टैंड लेने की तैयारी में है। इस तनाव का असर ग्लोबल सेंटिमेंट पर नजर आ सकता है।
निवेशकों की नजर RBI की मीटिंग पर
अब सबकी नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर है, जिसका फैसला कल (9 अप्रैल) आएगा। इसके अलावा कंपनियों के Q4 रिजल्ट्स और इस हफ्ते आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर भी बाजार की नजर टिकी हुई है।