Stock Market Update: 16 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, जानिए आज की बड़ी बातें बाजार में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार बुधवार यानी 16 अप्रैल को हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में शुरुआती कमजोरी देखने को मिली।
BSE सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक की बढ़त के साथ 76,996.78 पर खुला था, लेकिन जल्द ही लाल निशान में आ गया। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 86.48 अंक या 0.11% गिरकर 76,648.41 पर ट्रेड कर रहा था।
वहीं, NSE का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 23,344.10 पर हल्की तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में यह भी फिसल गया। सुबह 9:23 बजे यह 26.20 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 23,302.35 पर आ गया।
मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?
Stock Market Update मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,577.63 अंक यानी 2.10% की उछाल के साथ 76,734.89 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 500 अंक यानी 2.19% चढ़कर 23,328.55 पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट से मिले मिलेजुले संकेत
अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को हल्की गिरावट रही।
- Dow Jones 0.38% गिरकर 40,368.96 पर बंद हुआ
- S&P 500 में 0.17% और Nasdaq में 0.05% की गिरावट देखी गई
- Dow Futures, S&P Futures और Nasdaq Futures में भी गिरावट रही
एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी देखी गई:
- Japan का Nikkei 0.33% गिरा
- South Korea का Kospi 0.29% नीचे
- China का CSI 300 और Hong Kong का Hang Seng भी लाल निशान में रहे
हालांकि, Australia का ASX 200 थोड़ा ऊपर रहा
पिछले दो दिन में 4% चढ़ा Sensex
सोमवार और मंगलवार को मिलाकर सेंसेक्स में करीब 4% की बढ़त हुई। यह तेजी अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता कम होने के बाद आई, जिसने बाजार में सकारात्मकता बढ़ाई।
निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल क्या है?
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक,
- निफ्टी ने डेली चार्ट पर हैंगिंग मैन पैटर्न बनाया है, जो रैली में ठहराव का संकेत देता है
- निफ्टी अब भी 100-Days EMA से ऊपर है, जो पॉजिटिव सिग्नल है
- RSI में भी पॉजिटिव क्रॉसओवर देखा गया है
Support Level: 23,300
अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी 23,000 तक जा सकता है
Resistance Level: 23,370 और 23,650
ताज़ा अपडेट्स और आसान भाषा में शेयर बाजार की खबरें पढ़ते रहें सिर्फ DeshHarpal पर!
