अगर आपका बेटा, दामाद या कोई जानने वाला अमेरिका (US) में रहता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अमेरिका में रहने वाले H-1B, F-1 या अन्य वीज़ा धारकों के लिए ट्रंप प्रशासन ने सख्त कानून लागू कर दिए हैं। अब यदि कोई भी गैर-अमेरिकी नागरिक अमेरिका में रह रहा है, तो उसे अपनी कानूनी स्थिति के प्रमाण हर समय साथ रखने होंगे। ये निर्देश 11 अप्रैल 2025 से लागू हो चुके हैं।
क्यों जरूरी है ये कानून?
यह नियम ट्रंप की कार्यकारी कार्रवाई ‘Protecting the American Public from Unauthorized Intrusions’ का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई करना है। यह कानून 1940 के Alien Registration Act पर आधारित है, लेकिन अब इसे कड़े दंड और नियमों के साथ लागू किया गया है।
Alien Registration Requirement (ARR) के मुख्य बिंदु:
- 14 साल से ऊपर के सभी non-citizens को Form G-325R के जरिए पंजीकरण करना जरूरी।
- 14 साल से कम उम्र के बच्चों का पंजीकरण माता-पिता द्वारा।
- नए आगमन पर 30 दिनों के भीतर पंजीकरण जरूरी।
- पता बदलने पर 10 दिनों के अंदर जानकारी देना अनिवार्य।
- 14 वर्ष की आयु पूरी करने पर दोबारा पंजीकरण और फिंगरप्रिंट अनिवार्य।
- दस्तावेज़ साथ न होने पर जुर्माना या 6 महीने की जेल।
भारतीयों पर इसका असर:
अमेरिका में लगभग 54 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें करीब 2.2 लाख अवैध रूप से रह रहे हैं। H-1B वीजा और स्टूडेंट वीजा धारकों को दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें अपने दस्तावेज़ हर समय साथ रखने होंगे।
क्या करें भारतीय अप्रवासी?
इमिग्रेशन वकीलों के सुझाव:
- सभी दस्तावेज़ वैध और अपडेट रखें
- ओरिजिनल दस्तावेज़ को सुरक्षित स्थान पर रखें, और उसकी प्रतियां हमेशा साथ रखें
- किसी भी अधिकारी को दस्तावेज़ देने से पहले उनकी पहचान और लिखित कारण माँगें
- ज़रूरत हो तो वकील की मांग करें
अगर अधिकारी रोकें तो:
- शांत रहें, भागें नहीं
- पूछें क्या आप जा सकते हैं – अगर हां, तो तुरंत निकलें
- उनसे बैज दिखाने को कहें – ICE एजेंट अक्सर “पुलिस” जैसी वर्दी में आते हैं
- चुप रहने का अधिकार है, उसका उपयोग करें
- बिना वारंट के तलाशी से इनकार करें
गिरफ्तारी की स्थिति में:
- तुरंत वकील की मांग करें
- कुछ भी कहने से बचें जब तक वकील न हो
- किसी दस्तावेज़ पर बिना कानूनी सलाह के हस्ताक्षर न करें
नागरिकों के लिए राहत:
अमेरिकी नागरिकों को अपनी नागरिकता का प्रमाण साथ रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन गैर-अमेरिकी नागरिकों को अब हर वक्त सतर्क रहना होगा।
निष्कर्ष: अगर आपके परिवार या मित्र अमेरिका में रहते हैं, तो इस खबर को उनसे जरूर साझा करें। यह नया कानून अप्रवासियों के लिए बड़ी चेतावनी है। समय रहते दस्तावेज़ों को अपडेट करें और अपने अधिकारों की जानकारी रखें।
पढ़ते रहिए DeshHarpal – आपकी खबर, आपकी भाषा में।
