NE

News Elementor

What's Hot

Virat Kohli IPL 2025, विराट कोहली ने दिलाई RCB को Final में जगह, ट्रॉफी बस एक जीत दूर

Table of Content

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में Virat Kohli की शानदार फॉर्म और जोश के दम पर Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन भले ही कोहली कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनका अनुभव, नेतृत्व और जोश टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं।

Virat Kohli की बल्लेबाज़ी से IPL 2025 में छाया RCB

इस सीजन विराट कोहली का बल्ला खूब चला। उन्होंने 9 मैचों में 392 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन की पारी ने मैच का पासा पलट दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने T20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करके इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं।

मैदान पर दिखा विराट का अग्रेसन और लीडरशिप

पंजाब किंग्स के खिलाफ Qualifier 1 में विराट कोहली मैदान पर कप्तान की तरह नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों को निर्देश दिए, फील्डिंग जमाई और रणनीति बनाई। RCB ने मात्र 14.1 ओवर में PBKS को 101 रन पर समेट दिया, जो प्लेऑफ़ में पंजाब का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।

मैच जीतने के बाद कोहली ने कहा – “One More To Go!”, और अपने खिलाड़ियों को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया।

RCB की IPL 2025 में अब तक की सबसे दमदार रन

RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को भी ज़बरदस्त अंदाज़ में हराया। जीतेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रन ठोककर MS Dhoni का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। विराट और मयंक ने भी जीत में अहम योगदान दिया। लगातार शानदार प्रदर्शन से RCB इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है।

कोच और दिग्गजों ने सराहा विराट का जूनून

RCB के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने कहा –
“विराट आज भी हर प्रैक्टिस में खुद को सुधारने की कोशिश करते हैं। उनका वर्क एथिक पूरी टीम को मोटिवेट करता है।”
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने विराट को दुनिया भर के क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा बताया।
मोहम्मद कैफ और एरॉन फिंच जैसे दिग्गजों ने कहा कि इस बार RCB के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

देश में आस्था और परंपराओं से जुड़े मामलों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सबरीमाला मंदिर से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सरकार ने Supreme Court में एक अहम बात कही है। सरकार ने अदालत को बताया कि देश के कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में शराब भी चढ़ाई जाती...
IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

Iran और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि अमेरिका ने सीजफायर की तीन अहम शर्तों का उल्लंघन किया है, जिससे अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जब समझौते की शर्तों का सम्मान ही...

सागर मंडी हड़ताल से खरीदी ठप, किसानों ने किया चक्काजाम; जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाई फटकार

सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते गुरुवार को खरीदी पूरी तरह बंद हो गई। इससे परेशान किसानों ने मंडी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों ने रोकी जीतू पटवारी की गाड़ी इसी दौरान छतरपुर जा रहे Jitu Patwari की कार को किसानों...

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों के इनकार से गरमाई राजनीति

इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने सदन में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया। सदन में हुआ हंगामा सभापति के निर्देश पर जब ‘वंदे मातरम्’ गाने को कहा गया,...
Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

असम की राजनीति में Badruddin Ajmal एक ऐसा नाम है, जो हर चुनाव में चर्चा का केंद्र बन जाता है। उनकी पार्टी AIUDF का प्रभाव खासकर कुछ क्षेत्रों में काफी मजबूत है, और यही वजह है कि उनके राजनीतिक कदम सीधे तौर पर BJP और Congress—दोनों पर असर डालते हैं। अब सवाल यह उठता है...