NE

News Elementor

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मंत्री विश्वास सारंग की बधाई

Table of Content

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को मंत्री विश्वास सारंग ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी खूबी यही है कि संगठन में हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार उचित दायित्व मिलता है।

मंत्री सारंग ने कहा कि नितिन नबीन ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन में निरंतर कार्य किया है। वे एक सफल जनप्रतिनिधि रहे हैं और संगठन विस्तार के लिए युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी के रूप में प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक सफल मंत्री भी रहे हैं और उनका अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की उपलब्धियां

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी बनी है। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व निरंतर भाजपा के विस्तार और सरकार के माध्यम से जनता व गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहा है।

एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया

एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और चुनाव इसकी मूल आधारशिला हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत पूर्ण की जाती है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर एक नियत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि निष्पक्षता के साथ मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों।

मंत्री सारंग ने कहा कि चुनाव आयोग का अपना कैलेंडर और नियम होते हैं, जो चुनाव से पहले और बाद में लागू रहते हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए चुनाव आयोग का फोरम खुला है और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव के बाद हाईकोर्ट जाने का भी प्रावधान है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन प्रक्रियाओं का सहारा लेने के बजाय जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं, जो उनकी हारी हुई मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस में नियुक्तियों पर मंत्री सारंग का बयान

प्रदेश कांग्रेस में दिग्गज नेताओं की पसंद से हो रही नियुक्तियों पर मंत्री सारंग ने कहा कि इसका उत्तर दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी या राहुल गांधी ही दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति ऐसी है कि कभी किसी को आगे बढ़ाया जाता है और कभी उसी को निपटा दिया जाता है। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस किसी को भी आगे बढ़ाए, लेकिन जनता पहले ही कांग्रेस को नकार चुकी है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks fail, JD Vance statement, Islamabad talks news, Pakistan mediation Iran US, ceasefire update Iran America

Talks Collapse in Islamabad: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना नतीजे खत्म, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान—कोई समझौता नहीं हुआ। पाकिस्तान की राजधानी Islamabad से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। United States और Iran के बीच करीब 21 घंटे चली लंबी बातचीत आखिरकार बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार...
Asha Bhosle death news, legendary singer dies 2026, Bollywood music legend, Asha Bhosle tribute, end of an era India

End of an Era: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस। देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों दिलों को एक साथ उदास कर दिया। सुरों की मल्लिका, हर दिल की आवाज़ बन चुकीं...
Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...