इंदौर: सरवटे बस स्टैंड के होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर हंगामा, युवक पर लव जिहाद का आरोप

Table of Content

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे जयपुर निवासी युवक को मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के साथ एक हिंदू युवती भी होटल में ठहरी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, सरवटे बस स्टैंड स्थित जैन होटल के कमरे नंबर 101 में जयपुर निवासी याकीन खान और एक युवती ठहरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के प्रशांत वर्मा, संतोष जाधव सहित अन्य कार्यकर्ता होटल पहुंचे। पूछताछ के बाद युवक को थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि युवक ने होटल में सही पहचान पत्र जमा किया था।

कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का आरोप

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया और पूछताछ के दौरान युवक के साथ मारपीट भी की। इसके बाद युवक और युवती को थाने ले जाया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, युवती महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे युवक अपने साथ इंदौर लाया था। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और युवक की जयपुर से पृष्ठभूमि संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर युवक के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। वहीं, युवती की ओर से अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

महाराष्ट्र में हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार, याकीन खान मजदूरी करता है और काम की तलाश में महाराष्ट्र के धूलिया गया था। वहीं उसकी युवती से पहचान हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। इसके बाद युवती उसके साथ इंदौर आ गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👉 ऐसी ही इंदौर और मध्यप्रदेश की ताज़ा व विश्वसनीय खबरों के लिए पढ़ते रहें — deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...