PM MODI के जॉर्डन दौरे के दौरान एक बेहद खास और आत्मीय पल देखने को मिला। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने प्रधानमंत्री मोदी का ऐसा सम्मान किया, जिसने दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत कर दिया।
दरअसल, क्राउन प्रिंस खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन के प्रसिद्ध म्यूजियम लेकर गए। आमतौर पर ऐसी औपचारिक यात्राओं में सुरक्षा और प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा जाता है, लेकिन क्राउन प्रिंस का यह कदम पीएम मोदी के प्रति गहरे सम्मान और व्यक्तिगत अपनापन दिखाता है।
म्यूजियम भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विरासत को करीब से देखा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सहज बातचीत भी हुई, जिससे भारत और जॉर्डन के रिश्तों में गर्मजोशी साफ नजर आई।
जॉर्डन दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चरण की विदेश यात्रा के लिए इथियोपिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरे को भारत के कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी के इस सम्मानजनक स्वागत ने एक बार फिर साबित किया कि वैश्विक मंच पर भारत की साख और नेतृत्व को कितनी गंभीरता से देखा जा रहा है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
