डबल इंजन सरकार का प्रभावी नेतृत्व
भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते दो वर्षों में डबल इंजन सरकार की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गईं।
गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी कल्याण पर फोकस
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला।
खेल और युवाओं को मिली नई उड़ान
प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान प्रमुख रहे। बीते दो वर्षों में मध्यप्रदेश ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और लगातार राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां
- पेरिस ओलंपिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, विवेक सागर ने कांस्य पदक जीता।
- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 16 पदक अर्जित किए।
- श्रीनगर में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण में निवेश
- नाथू बरखेड़ा में 985 करोड़ रुपये से भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
- खेल अकादमियों में अंतरराष्ट्रीय कोचों की नियुक्ति।
- 1375 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि।
- खेल संघों को आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग।
फिटनेस और नवाचार की नई पहल
देश में पहली बार फिट इंडिया क्लब की शुरुआत की गई, जिसे हर विधानसभा में लागू किया जाएगा।
सेना और पुलिस भर्ती के लिए पार्थ योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खिलाड़ियों को रोजगार और सम्मान
- 28 विक्रम अवॉर्डी खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी।
- प्रतिवर्ष 10 एसआई और 50 कॉन्स्टेबल की भर्ती योजना।
- खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सीएम युवा शक्ति मिशन और स्पोर्ट्स टूरिज्म
- हर विधानसभा में मल्टीपर्पज स्टेडियम।
- स्टेडियम में हेलीपैड निर्माण और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा।
- पीपीपी मोड पर खेल गतिविधियों का विस्तार।
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और स्किल एक्सचेंज
- ‘मिनी ब्राजील’ विचारपुर को अंतरराष्ट्रीय क्लब में प्रशिक्षण।
- स्किल इन्हेंसमेंट प्रोग्राम के तहत विदेशी खेल क्लबों से खिलाड़ी आदान-प्रदान (देश में पहली बार)।
खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025
10 जनवरी से खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत होगी। यह आयोजन देश में पहली बार खेल संघों के साथ मिलकर किया जा रहा है।
सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारी आंदोलन को सशक्त किया जा रहा है। देश में पहली बार सहकारिता से जुड़ी सभी भर्तियां आईबीपीएस के माध्यम से हुईं, आगे 2000 और नियुक्तियां होंगी।
पैक्स और किसानों के लिए बड़े सुधार
- पैक्स को एम-पैक्स में बदला जाएगा, 3 अतिरिक्त व्यवसाय जोड़े जाएंगे।
- अप्रैल से सभी पैक्स डिजिटाइज होकर रियल-टाइम कार्य करेंगी।
- पेक्स में कमर्शियल बैंकों जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
किसान हित और कृषि सुधार
- खेती को लाभ का धंधा बनाने का संकल्प।
- बीज संघ द्वारा एमपी चीता ब्रांड की शुरुआत।
- किसानों और सोसायटियों के लिए ओटीएस योजना।
- कर्मचारी लापरवाही पर किसान न्याय योजना।
खाद, बैंक और दुग्ध संघों को सशक्तिकरण
- किसान के द्वार पर खाद वितरण (पायलट प्रोजेक्ट)।
- 15 कमजोर सहकारी बैंकों को 300 करोड़ की सहायता।
- दुग्ध संघों के सशक्तिकरण के लिए एनडीडीबी से समझौता।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
