लगातार तेजी के बाद अब Gold और Silver की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। बाजार में मुनाफा वसूली बढ़ने से पिछले तीन दिनों में चांदी करीब ₹1.60 लाख प्रति किलो सस्ती हो गई है। फिलहाल चांदी की कीमत घटकर लगभग ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई है।
वहीं सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अब करीब ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर थीं, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया। इसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बने माहौल का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। हालांकि जानकारों के मुताबिक, लंबी अवधि में सोना-चांदी निवेश के लिहाज से अब भी सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं।
सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों का मानना है कि आगे कीमतों में कुछ और उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
