केंद्र सरकार ने Budget में देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे सेना को और ज्यादा आधुनिक संसाधन मिल सकेंगे।
सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। हालांकि, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
कैंसर मरीजों को राहत
सरकार ने 17 जरूरी कैंसर दवाओं को ड्यूटी फ्री करने का फैसला किया है। इससे इन दवाओं की कीमत कम होगी और मरीजों को इलाज में बड़ी राहत मिलेगी।
3 नए आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा
देश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए तीन नए आयुर्वेदिक एम्स स्थापित किए जाएंगे। इससे आयुष सिस्टम को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।
देश को मिलेंगे 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
बजट में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इससे यात्रा का समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।
सरकार का कहना है कि यह बजट देश की सुरक्षा को मजबूत करने, आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और विकास की गति तेज करने की दिशा में अहम कदम है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
