मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खेलते हुए एक मासूम बच्चे को कार ने कुचल दिया। यह घटना मंगलवार को बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित शांति निकेतन कॉलोनी की है।
घटना का वीडियो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, तभी पीछे से आ रही ग्रे रंग की कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला पहिया बच्चे के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जबकि पीछे का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। इसके बावजूद बच्चा हिम्मत दिखाते हुए खुद उठने की कोशिश करता नजर आया। इस हादसे में बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि कार संजय अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के समय उसका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद संजय अग्रवाल खुद घायल बच्चे को लेकर बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और अपने ड्राइवर को थाने भेजकर FIR दर्ज करवाई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसे ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
