मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।
इंदौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
इंदौर की तन्वी कुमावत ने 12वीं बायोलॉजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक हासिल किए और शहर में टॉप किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में याशी घनरिया ने 485 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान पाया।
वहीं पीसीएम विषय में अथर्व देशमुख ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की।
10वीं में कृष्णा खाजेकर का कमाल
कक्षा 10वीं में शासकीय कन्या उमावि, राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने 491 अंक हासिल किए। उन्होंने प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान और जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
सरकारी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट
इंदौर जिले में इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा।
- 12वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 74.51% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 68.56%
- 10वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 73.90% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 65.77%
यह आंकड़े बताते हैं कि सरकारी स्कूलों के छात्र इस साल बेहतर प्रदर्शन करने में आगे रहे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं:
- mpbse.mponline.gov.in
- digilocker.gov.in
👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
