Sagar में कलेक्टर Pratibha Pal ने समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, हर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। सोमवार को भी बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की।
लेकिन इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार और पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता अनुपस्थित रहीं। इसे लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने तीनों अधिकारियों की अनुपस्थिति को शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर अपना जवाब पेश करें।
कलेक्टर ने साफ कहा है कि यदि जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 इस खबर से जुड़ी और अपडेट्स के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com

