छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक-युवतियां चलती स्कूटी पर खतरनाक तरीके से रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो रतनपुर नेशनल हाईवे का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। स्कूटी चला रहा युवक बिना हेलमेट के है, जबकि पीछे बैठे युवक और युवती चलती गाड़ी में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा साफ नजर आता है।

ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चलती स्कूटी पर इस तरह का व्यवहार न सिर्फ गलत है, बल्कि खतरनाक भी है। पुलिस नंबर प्लेट के जरिए वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिलासपुर में ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कपल चलती स्कूटी पर एक-दूसरे को गले लगाकर घूमते नजर आए थे। उस मामले में पुलिस ने युवक को पकड़कर 8,800 रुपये का चालान काटा था।
हाईवे पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com

