आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में चोरी: स्टूडेंट बनकर घुसा युवक, 20 मिनट में 10 लैपटॉप लेकर फरारBREAKINGदेश-हरपलAir India Big Decision: बढ़ते Fuel Price से बदला Travel Plan, यात्रियों की बढ़ी चिंताBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा विधायक कंचन तनवे साइकिल से पहुंचीं दादा दरबार, PM मोदी की अपील से ली प्रेरणाBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: रिटायर्ड महिला जज की बहू ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोपBREAKINGमध्य प्रदेशरतलाम में दर्दनाक हादसा: ओवरलोड ऑटो पलटा, 15 साल की किशोरी की मौत; 6 लोग घायलBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत: बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता, संगठन में नए चेहरों की एंट्रीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Petrol Price in Pakistan: महंगाई ने तोड़ी कमर, हालात बेकाबूBREAKINGमध्य प्रदेशBhopal में युवक से मारपीट के बाद तनाव: ताजुल मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चाBREAKINGछत्तीसगढ़नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में चोरी: स्टूडेंट बनकर घुसा युवक, 20 मिनट में 10 लैपटॉप लेकर फरारBREAKINGदेश-हरपलAir India Big Decision: बढ़ते Fuel Price से बदला Travel Plan, यात्रियों की बढ़ी चिंताBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा विधायक कंचन तनवे साइकिल से पहुंचीं दादा दरबार, PM मोदी की अपील से ली प्रेरणाBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: रिटायर्ड महिला जज की बहू ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोपBREAKINGमध्य प्रदेशरतलाम में दर्दनाक हादसा: ओवरलोड ऑटो पलटा, 15 साल की किशोरी की मौत; 6 लोग घायलBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत: बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता, संगठन में नए चेहरों की एंट्रीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Petrol Price in Pakistan: महंगाई ने तोड़ी कमर, हालात बेकाबूBREAKINGमध्य प्रदेशBhopal में युवक से मारपीट के बाद तनाव: ताजुल मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

NE

News Elementor

Mouni Roy ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘प्लीज हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें’

Table of Content

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही थीं। अब इन खबरों पर मौनी रॉय ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी ने इन अफवाहों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने कुछ भी लिख देते हैं, जिससे परिवार और करीबियों पर असर पड़ता है। मौनी ने हाथ जोड़कर कहा, “Please… हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

अभिनेत्री ने साफ किया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है और सोशल मीडिया पर फैल रही बातें सिर्फ अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि हर छोटी बात को गलत तरीके से पेश करना सही नहीं है।

अधिक मनोरंजन और वायरल खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में चोरी: स्टूडेंट बनकर घुसा युवक, 20 मिनट में 10 लैपटॉप लेकर फरार

IIIT नया रायपुर के हॉस्टल परिसर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। एक युवक छात्र बनकर हॉस्टल में घुसा और महज 20 मिनट के भीतर 10 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। स्टूडेंट बनकर हॉस्टल में घुसा आरोपी जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल प्रबंधन की ओर से संदीप कुमार तिवारी (45) ने राखी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 11 मई को एक अज्ञात युवक छात्र की तरह हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ। उसकी एंट्री इतनी सामान्य थी कि किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात CCTV फुटेज में आरोपी हॉस्टल के कमरों के आसपास आराम से घूमता दिखाई दे रहा है। उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट तक पहुंचा और वहां मौजूद गार्ड को “हेलो” बोलते हुए आराम से बाहर निकल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि एक बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से हॉस्टल में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शुरू की जांच राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 👉 छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Air India

Air India Big Decision: बढ़ते Fuel Price से बदला Travel Plan, यात्रियों की बढ़ी चिंता

दुनिया भर में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव ने अब भारत की एविएशन इंडस्ट्री पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। इसी बीच एयर इंडिया (Air India) ने फ्लाइट ऑपरेशंस को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्लानिंग भी प्रभावित हो सकती है। Air India का बड़ा कदम – फ्लाइट्स में कटौती शुरू Air India ने बढ़ती जेट फ्यूल (ATF) कीमतों और ऑपरेशनल कॉस्ट में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए अपने नेटवर्क में बदलाव किया है। एयरलाइन ने कई रूट्स पर: कंपनी का कहना है कि मौजूदा हालात में लागत को कंट्रोल करना जरूरी हो गया है, वरना लंबे समय में नुकसान बढ़ सकता है। Crude Oil Price Hike क्यों बनी बड़ी वजह? तेल की कीमतों में तेजी का सीधा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ता है क्योंकि: पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के कारण यह दबाव और बढ़ गया है। PM मोदी की अपील – ऊर्जा बचत पर जोर Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ऊर्जा संसाधनों का समझदारी से उपयोग किया जाए। अपील में मुख्य बातें: इस अपील को मौजूदा ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस से जोड़कर देखा जा रहा है। यात्रियों पर सीधा असर क्या होगा? इस पूरे घटनाक्रम का असर आम लोगों पर भी साफ दिख सकता है: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

खंडवा विधायक कंचन तनवे साइकिल से पहुंचीं दादा दरबार, PM मोदी की अपील से ली प्रेरणा

खंडवा में बुधवार सुबह एक अलग और खास तस्वीर देखने को मिली। रोजाना स्कॉर्पियो कार से दादा दरबार पहुंचने वाली भाजपा विधायक कंचन तनवे इस बार साइकिल चलाकर दर्शन करने पहुंचीं। विधायक को साइकिल से आते देख श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और उनकी इस पहल की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी की अपील से प्रेरित हुईं विधायक दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। इसी से प्रेरित होकर विधायक कंचन तनवे ने अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का फैसला लिया। बुधवार सुबह वे अपने घर से साइकिल चलाकर दादा दरबार पहुंचीं और दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पीएसओ को भी साइकिल दिलवाई। पीछे-पीछे बाइक से चले समर्थक दिलचस्प बात यह रही कि विधायक जहां साइकिल से चल रही थीं, वहीं उनके समर्थक बाइक पर पीछे-पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत भी किया। सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने का फैसला विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सिर्फ संदेश देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद भी उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वे सप्ताह में एक दिन साइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक से ही दादा दरबार जाएंगी। इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। फिटनेस के लिए भी जरूरी है साइकिल विधायक ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को व्यायाम का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में साइकिल चलाना फिट रहने का आसान और प्रभावी तरीका है। 👉 मध्यप्रदेश की ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com

भोपाल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: रिटायर्ड महिला जज की बहू ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रिटायर्ड महिला जज की बहू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई है। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी और पेशे से वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। परिवार के मुताबिक, ट्विशा का भाई भारतीय सेना में मेजर है। भाई को फोन कर बताई थी परेशानी मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा ने उन्हें फोन किया था। फोन पर वह काफी परेशान लग रही थी। उसने बताया कि पिछले 8 दिनों से उसका पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था। भाई के अनुसार, ट्विशा भोपाल छोड़कर वापस मायके आना चाहती थी। उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई। परिजनों का आरोप है कि फोन पर बात होने के कुछ समय बाद ट्विशा की सास का कॉल आया। उन्होंने बताया कि ट्विशा ने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद परिवार तुरंत भोपाल पहुंचा। नौकरी छोड़ने के बाद बदल गया व्यवहार मेजर हर्षित का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब सामान्य था, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर ताने दिए जाते थे। परिवार और उसकी परवरिश को लेकर भी अपमानित किया जाता था। परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और अपमान की वजह से ट्विशा डिप्रेशन में चली गई थी। प्रेग्नेंसी को लेकर भी था तनाव परिजनों के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि वह उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। भाई का आरोप है कि पति इस बात को लेकर भी ताने देता था और यहां तक कहता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि ऐसी बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस कर रही जांच कटारा हिल्स थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिवार के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 👉 भोपाल सहित देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com

रतलाम में दर्दनाक हादसा: ओवरलोड ऑटो पलटा, 15 साल की किशोरी की मौत; 6 लोग घायल

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सकरावदा गांव में मजदूरों से भरा एक ओवरलोड ऑटो पलट गया। हादसे में 15 साल की एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 25 से 30 मजदूरों को लेकर जा रहा था ऑटो जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा (MP 43 K 2267) ग्राम फूफीरुंडी से मजदूरों को लेकर सैलाना जा रहा था। ऑटो में क्षमता से कहीं ज्यादा, करीब 25 से 30 मजदूर सवार थे। सुबह करीब 7:30 बजे ऑटो सकरावदा के इमली चौक के पास एक मोड़ पर पहुंचा। तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ऑटो पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से किशोरी की मौत हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में फूफीरुंडी निवासी 15 वर्षीय कविता खराड़ी की ऑटो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। 3 घायलों की हालत गंभीर दुर्घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल कालीबाई मईड़ा (40) और रेखा खराड़ी (35) का इलाज सैलाना स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दो दिन पहले ही कटा था 15 हजार का चालान सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि इसी ऑटो पर दो दिन पहले ओवरलोडिंग को लेकर 15 हजार रुपए का चालान किया गया था। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे ओवरलोड हादसे क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को भी करीब 50 मजदूरों से भरी बोलेरो खाई में गिर गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन हादसों के बाद कुछ दिन कार्रवाई करता है, लेकिन बाद में फिर से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.